DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैमूर में I.N.D.I.A. गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन:बक्सर सांसद सुधाकर सिंह बोले- ‘बिहार को पिछले 20 सालों में पलायन के अलावा कुछ नहीं मिला’

कैमूर के भभुआ शहर में रविवार को I.N.D.I.A. गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और सासाराम सांसद मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह कार्यालय भभुआ विधानसभा से RJD उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरेंद्र कुशवाहा के समर्थन में खोला गया है। उद्घाटन के बाद बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि महागठबंधन का चुनावी अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार को पिछले 20 सालों में पलायन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात में स्थापित किया गया, जबकि बिहार अभी भी बेरोजगारी और गरीबी का सामना कर रहा है। ‘अदानी-अंबानी के माध्यम से सरकार चलाना चाहते हैं’ सुधाकर सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बिहार में एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं और अदानी-अंबानी के माध्यम से सरकार चलाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता उन्हें जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं का CBI और ED का नेटवर्क इतना मजबूत है कि वे किसी को भी निशाना बना सकते हैं, ऐसे में उनसे रंगदारी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। इस बार भी महागठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा – सासाराम सांसद मनोज कुमार वहीं, सासाराम सांसद मनोज कुमार ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन के उम्मीदवार विजयी हुए थे। उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भभुआ विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी को 5000 वोटों से हराया गया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी महागठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा। ’14 नवंबर को बिहार में एक नया सवेरा आएगा’ मनोज कुमार ने कहा कि भभुआ स्थित इस कार्यालय से कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इंडिया गठबंधन का परचम लहराएंगे। उन्होंने महागठबंधन में एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि वे बिहार में बदलाव लाने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि 14 नवंबर को बिहार में एक नया सवेरा आएगा और जनता के लिए बेहतर भविष्य की शुरुआत होगी।


https://ift.tt/lVeoN9R

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *