कुशीनगर के हाटा स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में छठ महापर्व का आयोजन किया गया। व्रत के पहले दिन धूम के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में छठ घाट का मनमोहक दृश्य बनाया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र मद्धेशिया ने छठ पूजा के महत्व पर प्रकाश डालकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य देव की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। पूजा स्थल पर प्रसाद, फल और अन्य सामग्री की आकर्षक सजावट मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने छठ के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए, जिनकी मधुर गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजे ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। उपस्थित दर्शकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए तालियों से उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में आकांक्षा सिंह, सृष्टि मद्धेशिया, आराध्या राव, पायल वर्मा, अनुष्का यादव, आराधना मद्धेशिया, श्वेता सिंह, अंशिका सिंह (A), अंजलि मद्धेशिया, सलोनी चौरसिया, रीना सिंह, अंशिका सिंह (B), भावना सिंह, दिशा सिंह, अनुष्का चौहान, उजाला चौरसिया, आस्था यादव, आर्यन सिंह, विवेक गुप्ता, आयुष सिंह, कृष्णा सिंह सहित कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रतिभा सिंह और श्रेया बर्नवाल ने किया। अंत में प्रधानाचार्या नीतू मद्धेशिया ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुनीता भारती, दीप्ति सिंह, प्रियंका जायसवाल, निशबून खातून, खुशबू मल्ल, प्रतिभा शुक्ला, अंजलि तिवारी, हरेराम चौहान, अर्जुन गुप्ता और वाचस्पति द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/O4wWtX5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply