किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच 327E पर एक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार को हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके से अज्ञात वाहन फरार हो गया था। वही स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव को पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया, अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे मृतक की पहचान सुखानी थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी धर्मचंद सिंह के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय नीताई चंद्र सिंह था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक धर्मचंद सिंह मानसिक रूप से बीमार थे। इसी कारण वे अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे और संभवतः इसी वजह से हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा सुखानी थाना अध्यक्ष मनु कुमारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह हादसा भेलागुड़ी पुल के पास हुआ। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ छानबीन कर रही है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के बीच सौंप दिया गया है।
https://ift.tt/IpOWCYG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply