कटिहार में नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू की गई है। बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड नंबर 38 में यह कार्रवाई की गई। दयालाल साह ने मुख्य सड़क पर अपने घर का कुछ हिस्सा अवैध रूप से बनाकर सालों से रास्ता जाम कर रखा था। अतिक्रमण हटाने के लिए नियुक्त दंडाधिकारी सह सदर अंचल अधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि लगातार नोटिस देने के बावजूद इस परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नाले और सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रह गया इसी तरह, स्थानीय जयप्रकाश साह और मोनू कुमार साह के घरों का कुछ हिस्सा नगर निगम के नाले के ऊपर बना हुआ था। इस वजह से नाले और सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रह गया था। नगर प्रशासन ने छह माह पहले नोटिस जारी कर उन्हें सूचित किया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया था। नोटिस का पालन न होने के बाद, नगर निगम ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में इन अवैध निर्माणों को हटाया। ‘नोटिस मिला था और जिला प्रशासन से समय मांगा था’ इस कार्रवाई से प्रभावित परिवार के मुखिया जयप्रकाश साह ने बताया कि उन्हें नोटिस मिला था और उन्होंने जिला प्रशासन से समय मांगा था। उन्होंने कहा कि वे अमीन से पूरे प्लॉट की नापी करवाकर आगे की कार्रवाई करना चाहते थे, लेकिन निगम प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया और उनके निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर मजिस्ट्रेट के तौर पर अंचल अधिकारी, SDO अमर कुमार झा, इंजीनियर अजय सिंह, नगर थाना पुलिस बल और निगम प्रशासन के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
https://ift.tt/NpySGeo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply