औरंगाबाद में शनिवार देर रात फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना शहर के मिनी बिगहा रोड स्थित मदीना मस्जिद के पास की है। जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। लाखों के नुकसान की आशंका है। सब खत्म हो गया, अब पता नहीं क्या होगा संचालक मो. असलम ने बताया कि ‘जेबा स्टील फर्नीचर’ के नाम से टिकरी रोड में दुकान चलाता हूं। गोदाम में सामान रखता था। रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर बंद करके सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया था। इसके बाद मैं अपने घर चला गया। खाना खाने जा रहा था, इस बीच आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। असमाजिक तत्वों ने आग लगाई है। लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। पता नहीं, अब इसकी भरपाई कैसे की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग वास्तव में असामाजिक तत्वों ने लगाई थी या कोई और कारण है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
https://ift.tt/FUKM6Rp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply