हमलोग शनिवार की रात 12 बजे बारात लेकर लड़की के घर पहुंचे। बेटे का निकाह 1.30 बजे तक खत्म हो गया था। शादी के बाद कुछ रस्में बाकी थीं, जो दुल्हन वालों की तरफ से की जा रही थी। इस बीच रविवार सुबह 3 बजे के करीब गांव का एक लड़का आया और मेरे बेटे के बगल में सोफा पर बैठ गया। उस दौरान बाराती में आए बच्चे घर के बाहर पटाखा फोड़ रहे थे। तभी अचानक बेटे के बगल में बैठे लड़के (आरोपी) ने एक बार हवाई फायरिंग की। हमने ध्यान नहीं दिया। हमें लगा खुशी के माहौल में किसी ने फायरिंग की होगी, लेकिन करीब 3 सेकेंड बाद एक और फायरिंग हुई, जो मेरे बेटे के गले से सटा कर की गई। आरोपी ने कट्टा लोड किया और बेटे के गले पर साइड से फायरिंग कर दी। हमलोगों पर नजर पड़ते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। हमने तुरंत बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह 5 बजे उसने दम तोड़ दिया। ये कहना है दूल्हे के पिता मोहम्मद इमरान का, जो घटना के वक्त अपने बेटे से सिर्फ 5 कदम की दूरी पर बैठे थे। वहीं, दूल्हे के बगल में उनका भतीजा, जीजा समेत घर के और भी लोग मौजूद थे, लेकिन वो लोग दूल्हे को बचा नहीं सके। दरअसल, खगड़िया में शनिवार की रात निकाह के दौरान दूल्हे की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. इरशाद (26) के रूप में हुई है, जो मुंबई में टेलर था। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर इलाके की है। वहीं आरोपी की पहचान मोहम्मद साकिब (24) के रूप में हुई है। आरोपी दुल्हन के घर से महज 10 मीटर की दूरी पर रहता है। जबकि दूल्हा-दुल्हन के घर के बीच की दूरी 50 मीटर है। घटना को लेकर दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 30KM दूर घटनास्थल पर पहुंची। वहां दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों से बातचीत की। इस दौरान मृतक की मां ने बताया आरोपी ने बेटे की हत्या क्यों है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… घटनास्थल की देखें कुछ तस्वीरें… ‘आरोपी ने हत्या से एक दिन पहले बेटे को मारने की दी थी धमकी’ दूल्हे की मां मरीना खातून ने बताया, ‘इसी मंडप पर एक दिन पहले 28 नवंबर की रात मेरी बेटी की शादी हुई थी। बारात के दौरान मोहम्मद साकिब(आरोपी) बिना बुलाए शादी में आ गया था। वो शराब पीए हुए था। इस वजह से मेरे बेटों ने उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपी तमाशा करने लगा।’ ‘मेरे बेटों ने कहा- घर में महमान आए हैं। मेरी बहन की शादी अच्छे से होने दो। तमाशा मत करो। इसपर आरोपी ने मेरे बेटे को धमकी देते हुए कहा- कल तुम्हारी भी शादी होने वाली है, लेकिन उससे पहले तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। सारी शादी की खुशी मातम में बदल जाएगी। इसलिए ज्यादा खुश मत हो।’ मृतक की मां ने आगे बताया, ‘साकिब ने बेइज्जती का बदला मेरे बेटे की हत्या करके ले ली है। उसने जेब से बंदूक निकालकर मेरे बेटे को निशाना बनाकर मार डाला।’ एक रात की दुल्हन हुई विधवा मृतक के परिवार का आरोप है, वो अपने साथ हुए बेइज्जती का बदला लेने के लिए अगले दिन फिर आया था। इसके बाद हत्या कर धमकी को सच कर दिया। बेटा एक दिन की दुल्हन को छोड़ गया है। रात तक दुल्हन हंस रही थी, सुबह ही विधवा हो गई। अब वो अस्पताल में भर्ती है। उसे होश नहीं है। ASI पंकज कुमार ने बताया, ‘घटनास्थल पर 24 घंटे से पुलिस की टीम मौजूद है। FSL की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच में जुट गई है। अभी तक हत्या की वजह क्लियर नहीं हुई है। आरोपी की तलाश जारी है। गोली चलाने वाला आरोपी अभी भी फरार है। दुल्हन के सामने हुआ हादसा निकाह में मौजूद लोगों ने बताया कि, निकाह के दौरान अचानक गोली चली। हमलोग कुछ समझ पाते तब तक देखा कि दूल्हा कालीन पर गिरा हुआ है। उसकी गर्दन से बहुत ज्यादा खून निकल रहा था। दुल्हन को लोगों ने वहां से हटाया। सब ओर अफरा-तफरी मच गई। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हे के भाई और रिश्तेदार इरशाद को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जिस लड़के ने फायरिंग की थी, वो फरार हो गया है। खगड़िया से बेगूसराय फिर पटना रेफर, रास्ते में मौत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में कुतुबपुर से ही बारात आई थी। मोहम्मद इरशाद की शादी रुखसार खातून से हो रही थी। घटना के वक्त दुल्हन रुखसार खातून भी मंच पर थी। रस्में निभाई जा रही थी, इसी दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली दूल्हे को लगी। आनन फानन में परिजन उन्हें खगड़िया शहर के बलुआही में स्थित नेक्टर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय से भी डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। तब तक रास्ते में दूल्हे मोहम्मद इरशाद की मौत हो गई। दूल्हे के बड़े भाई मोहम्मद शमशाद ने बताया, पहली फायरिंग की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि सभी ने उसे फायरिंग करने से मना कर दिया। लेकिन उसने बुलेट लोड कर रखी थी। उंगली से ट्रिगर दब गया और गोली सीधे मेरे भाई दूल्हे मोहम्मद इरशाद के गले में लग गई।
https://ift.tt/Frcfvsq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply