DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उपेंद्र- बाएं हाथ से मक्खी भगाएं, दाहिने से खाएं लोगों का जवाब- आप तो दोनों हाथों से खा रहे

रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए। इसके लिए उन्हीं की बातें जिम्मेदार रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- ‘खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। चिंता मत कीजिए। बाएं हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।’ उनको ट्रोल करने वालों ने जवाब दिया- ‘लेकिन आप तो दोनों हाथों से खा रहे हैं। पूरे मौज में हैं।’ दरअसल, उपेंद्र के पुत्र दीपक प्रकाश डायरेक्ट मंत्री बने। विधानसभा चुनाव नहीं लड़े। वे आगे के दिनों में विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। उपेंद्र की प|ी स्नेहलता कुशवाहा विधायक बनीं। महागठबंधन ने इसे परिवारवाद के रूप में प्रचारित किया। उपेंद्र व दीपक से सवाल भी पूछे जा रहे हैं। इन्हीं सब से आजिज उपेंद्र ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पोस्ट किया- ‘बड़े भाई नीतीश कुमार की पुरानी बात याद आ गई। कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। बाएं हाथ से उसे भगाते रहिए; दाहिने से खाते रहिए।’ इसका भाव यही कि लोगों या विरोधियों की बातों की परवाह नहीं करें; अपना काम करते जाएं। उनके पोस्ट पर बड़ी संख्या में जवाब आए। एक ने उपेंद्र से पूछा- ‘आप मक्खी किसको बोल रहे हैं?’ दूसरा पोस्ट- ‘लेकिन नीतीश कुमार ने आपको दोनों हाथों से खाने की बात नहीं कही होगी। आप तो दोनों हाथों से खा रहे हैं।’ तीसरा- ‘इतना भी नहीं खाइए कि अनपच हो जाए।’ चौथा- ‘दोनों हाथों से खाने के चक्कर में खाना में मक्खी के गिरने का बड़ा खतरा है।’ पांचवां- ‘आपने नीतीश कुमार की सिर्फ मक्खी और खाना वाली बात याद रखी। परिवारवाद के बारे में भी उनकी सोच को आत्मसात करते।’ छठा पोस्ट- ‘आपके अनुसार तो जनता मक्खी हुई? हद है। वोट लेकर जनता को मक्खी बताते हैं?’ सातवां पोस्ट- ‘आप तो लोकलाज भी खत्म करने पर उतारू हैं।’ ऐसे और भी पोस्ट।


https://ift.tt/p30nALv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *