शेखपुरा| शेखपुरा बायपास रोड स्थित श्यामा सरोवर पार्क के समीप स्कार्पियो की टक्कर से एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ई रिक्शा पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान नगर क्षेत्र के कामासी निवासी किशोरी महतो के 31 वर्षीय पुत्र हरेराम कुमार के रूप में हुई। घायल युवक ने बताया कि वह अपने गांव से कपड़ा लेने के लिए ई रिक्शा पर बैठकर बाजार की ओर आ रहा था। कामासी मोड से महज 100 मीटर आगे बढ़ने पर एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे यह दुर्घटना घटी।
https://ift.tt/BiXcnt9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply