DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस, पटना से जाने वाली 6 उड़ानें रद्द:विमान का किराया हुआ दोगुना, यात्री बोला-सुबह एयरपोर्ट निकले, आधे रास्ते में मिला कैंसिलेशन मैसेज

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इन दिनों क्रू की कमी से जूझ रही है। इसके चलते फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना पर भी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अचानक से कोई फ्लाइट डिले, तो कोई फ्लाइट को रद्द कर दी गई है। इस समस्या की वजह से शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू फ्लाइट्स आज रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट पर हालात बदतर, यात्री परेशान एयरपोर्ट पर हालात बदतर हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी नहीं मिल रही है। कई एयरपोर्ट्स पर लोग 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। यात्री सीढ़ियों और कुर्सियों पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर हैं। पटना एयरपोर्ट पर एक यात्री गुलाम मोहम्मद ने कहा कि उन्हें कुवैत जाना है। पहले उन्होंने यह भी कोशिश किया कि अगर दिल्ली तक की कोई फ्लाइट मिल जाए तो वे जल्दी पहुंच सकें। लेकिन पटना एयरपोर्ट पर फिलहाल कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। उनकी मूल फ्लाइट मुंबई के लिए थी, जहां से उन्हें कुवैत के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। गुलाम मोहम्मद ने बताया कि उन्हें कंपनी ज्वाइन करने के लिए तुरंत कुवैत पहुंचना है, लेकिन एयरलाइन की तरफ से उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अगले तीन दिनों तक किसी भी फ्लाइट का टिकट उपलब्ध नहीं है। अभी वे कोई अपडेट देने की स्थिति में नहीं हैं। पटना से मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट कैंसिल इसके अलावा इंडिगो 6E 0805 बेंगलुरु जाने वाला फ्लाइट को डिले किया गया है। इंडिगो सही जानकारी समय पर नहीं दे पा रही है, जिसकी वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर आकर इसकी सूचना मिल रही है। देखिए पटना से दूसरे शहरों की फ्लाइट का किराया कितना बढ़ा पटना से कोलकाता का किराया 66 हजार रुपए मेक माय ट्रिप के अनुसार पटना से मुंबई फिर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट (AI 2790, AI 2643) का किराया 5 दिसंबर के लिए 66 हजार रुपए के पार पहुंच गया। यह दिल्ली से लंदन की फ्लाइट के लिए किराया से दोगुना से ज्यादा है। 5 दिसंबर को दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2017 का किराया 27,026 रुपए है। यह फ्लाइट नई दिल्ली से 14:10 बजे टेकऑफ करती है और 10 घंटे 40 मिनट बाद 19:20 बजे हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करती है। पटना से दिल्ली का किराया 50 हजार रुपए पटना से दिल्ली का किराया आम दिनों में 5-6 हजार रुपए होता है। इन दिनों यह 50 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। पटना से दिल्ली के लिए अधिकतम किराया 51,332 रुपए एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2790, AI 9487) के लिए है। पटना से मुंबई का किराया 50 हजार के पार पटना से मुंबई का किराया आमतौर पर 8-9 हजार रुपए होता है। लगन के चलते यह नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए 40 हजार रुपए और 1 स्टॉप फ्लाइट के लिए 50 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा किराया एयर इंडिया के फ्लाइट AI 9585, AI 2451 के लिए है। यह फ्लाइट पटना से दिल्ली फिर मुंबई जाती है। किराया 52,303 रुपए है। पटना से बेंगलुरु का किराया 60 हजार रुपए आम दिनों में पटना से बेंगलुरु के लिए किराया करीब 7 हजार रुपए होता है। शादी-ब्याह के सीजन के चलते यह 60 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। 5 दिसंबर को पटना से बेंगलुरु के लिए अधिकतम किराया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 9585, AI 2803 के लिए 60,666 रुपए है। पटना से चेन्नई का किराया 50 हजार रुपए पटना से चेन्नई का किराया आम तौर पर 7-8 हजार रुपए होता है। वेडिंग सीजन होने के चलते यह 50 हजार रुपए के पार तक पहुंच गया है। पटना से चेन्नई के लिए सबसे अधिक 50,755 रुपए किराया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2790, AI 2827 के लिए है। पटना से कोलकाता का किराया 66 हजार रुपए पटना से कोलकाता के लिए आम दिनों में किराया 4 हजार रुपए के आसपास होता है। विवाह का सीजन होने के चलते यह 66 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। अधिकतम किराया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2790, AI 2643 के लिए 66,765 रुपए है। यह फ्लाइट मुंबई होते हुए कोलकाता जाती है।


https://ift.tt/mWR6X0K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *