DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इंडिगो की 1700+ फ्लाइट रद्द, वीकेंड में क्राइसिस बढ़ेगी:कंपनी का सिस्टम 4 दिन में बैठ गया, टिकटों की कीमत 10 गुना तक बढ़ी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 2-5 दिसंबर तक 1700 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई है। शुक्रवार को भी लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स की कमी से जूझती दिखी। इसके कारण देशभर में 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। इस बीच वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को फ्लाइट की संख्या बढ़ने से ऑपरेशन में ज्यादा परेशानी हो सकती है। इस बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। इधर दूसरी एयरलाइन के किराए में उछाल देखने को मिला। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से 10 गुना कीमत तक पर टिकट खरीदने पड़े। बुकिंग साइट MakeMyTrip के अनुसार, 6 दिसंबर को दिल्ली से बेंगलुरु की सबसे सस्ती फ्लाइट का किराया 40,000 रुपए से ज्यादा है, जबकि कुछ फ्लाइट्स का किराया 80,000 रुपए तक था। इंडिगो संकट भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से शनिवार-रविवार को यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है शनिवार और रविवार को इंडिगो की 25–30% ज्यादा फ्लाइट्स रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना औसतन 425 फ्लाइट लेट हो रही है, जो कि शनिवार और रविवार को बढ़कर 600 तक पहुंच सकती है। इसका कारण है कि शनिवार और रविवार को अन्य दिनों से एक तिहाई फ्लाइट ज्यादा संचालित होती है। DGCA के मुताबिक, शनिवार और रविवार को औसतन लगभग 4500 और बाकी दिनों में औसतन लगभग 3300 फ्लाइट संचालित होती है। दरअसल लोग शनिवार-रविवार को छुट्टी और बिजनेस के लिए ज्यादा यात्रा करते हैं। इंडिगो को नए नियमों से राहत, सरकार ने हाईलेवल कमेटी बनाई केंद्र सरकार ने एयरलाइंस, खासकर इंडिगो को फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियमों से आशिंक राहत दी है। सरकार ने अपना वह आदेश तत्काल वापस ले लिया है, जिसके तहत पायलटों समेत अन्य क्रू को हर सप्ताह लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था। पूरी खबर पढ़ें नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बताया, सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं, ताकि इस संकट के कारण और जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में इंडिगो की उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोई फ्लाइट रद्द हो जाती है, तो यात्रियों को उनका पूरा टिकट रिफंड मिलेगा। उन्हें जरूरत पड़ने पर होटल में ठहराया जाएगा, खासकर बुज़ुर्गों के लिए। अगर फ्लाइट देर होती है, तो यात्रियों को खाना और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही मंत्रालय का 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम लगातार स्थिति पर नजर रखेगा। DGCA के वो नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ क्राइसिस हुई DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हथे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​ यात्रियों को अभी क्या करना चाहिए? यात्रियों को अभी ये 6 कदम उठाने चाहिए। वहीं, रिफंड या रीबुकिंग के लिए आपने जिस एप से टिकट बुक की है, उसका तय प्रोसेस अपनाइए। जानें शुक्रवार को कहां-कैसे हालात रहे यात्रियों के झगड़ते, बहस करने के 3 फोटो यात्री बोले- दूसरी एयरलाइंस ने किराया डबल किया शुक्रवार को गोवा एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया- मुझे रायपुर जाना था। एयरपोर्ट पर पता चला कि हमारी उड़ान रद्द कर दी गई है। वे हमें एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। कह रहे हैं कि हम की फ्लाइट से चल जाएं, लेकिन यह तय नहीं है कि वह उड़ान रवाना होगी भी या नहीं। कल की फ्लाइट का समय तक नहीं बता रहे हैं। अब गोवा में एक दिन और रुकना मजबूरी हो गई है। गोवा में एक अन्य यात्री ने कहा- हम अभी दिल्ली से गोवा एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। यहां से लक्षद्वीप के लिए हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन देर से पहुंचने के कारण वो फ्लाइट छूट गई। यह सब इंडिगो की वजह से हुआ है। वे हमारी कोई मदद भी नहीं कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी किसी ने कुछ भी नहीं बताया था। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया, बुधवार (4 दिसंबर) दोपहर में अहमदाबाद से वाराणसी के लिए मेरी फ्लाइट थी। कई बार देरी के बाद फ्लाइट रद्द कर दी, लेकिन अब तक हमारा सामान वापस नहीं मिला है।’ 4 दिसंबरः DGCA ने इंडिगो से हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी DGCA अधिकारियों ने गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। एयरलाइन ने अपने A320 बेड़े के विमानों के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के कुछ प्रावधानों में अस्थायी छूट मांगी और कहा कि संचालन सामान्य करने में तीन महीने लग सकते हैं। DGCA ने इंडिगो से सुधार के लिए कुछ जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। DGCA ने इंडिगो से क्रू की भर्ती, ट्रेनिंग रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग, सेफ्टी प्लान देने और हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजने को कहा। इधर, इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसिल होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हर दिन लगभग 170-200 उड़ानें कैंसिल हो रही हैं। गुरुवार को दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550+ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। इंडिगो ने यात्रियों से माफी भी मांगी और कहा कि वह ऑपरेशन जल्द ठीक करने पर काम कर रही है। इंडिगो के पास सबसे ज्यादा प्लेन, इसलिए ज्यादा असर एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं। देश की 60% घरेलू उड़ानें इंडिगो के पास


https://ift.tt/MifS3dx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *