DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आरा में इलाज के दौरान बक्सर की महिला की मौत:खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसी थीं; बर्न वार्ड में एक सप्ताह से इलाज चल रहा था

आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बक्सर की एक महिला की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले गैस चूल्हा पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलस गई थी। गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल के बर्न वॉर्ड में एडमिट कराया था। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बुधवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका गीता देवी(52) ब्रह्मपुर गांव की रहने वाली थी। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह गीता देवी रोज की तरह रसोई में खाना पका रही थीं। इसी दौरान गैस चूल्हे में अचानक आग की लपटें उठी और वे उससे घिर गईं। जब तक परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, बुरी तरह झुलस चुकी थीं। ग्रामीणों की मदद से पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। घर में मचा कोहराम मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों और तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गीता देवी मिलनसार और शांत स्वभाव की महिला थीं। परिवार के सदस्य सदमे में हैं और पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।


https://ift.tt/DvkteZL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *