आगरा के थाना के यमुना ब्रिज नगला फतूरी में चोरों ने बंद घर से लाखों रुपए की चोरी की। आगरा में चोरों ने बंद घर में लाखों रुपए की चोरी की। सुबह घर के दरवाजे खुले होने पर लोगों को जानकारी हुई। घरवाले रिश्तेदार की शादी में कोटा गए थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के यमुना ब्रिज नगला फतूरी की है। नगला फतूरी में अब्दुल सत्तार का घर है। अब्दुल के परिवार में शादी थी। इसके चलते वो परिवार के साथ कोटा राजस्थान गए थे। रविवार सुबह घर के सामने रहने वाले उनके साले ने सुबह घर के दरवाजे खुले देखे। वो घर में गए तो सामान बिखरा पड़ा था। अंदर अलमारी से सामान गायब था। चोर यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन वाली साइड से जंगला तोड़कर घर में घुसे थे सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए बताया गया है चोर घर से करीब 7 तोला सोने के जेवर, चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी आ गई। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि परिवार शादी में गया था। चोर जंगला तोड़कर घर में घुसे। कितने का सामान चोरी हुआ है, इसकी सही जानकारी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
https://ift.tt/YkX9p4t
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply