बिहार शरीफ शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से बिहार शरीफ नगर निगम ने सोमवार को एक बार फिर व्यापक अभियान की शुरुआत की। उपनगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में अवैध संरचनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की टीम ने नालंदा कॉलेज मोड़ से शुरुआत करते हुए अंबेडकर चौक होते हुए एसडीओ कार्यालय तक पूरे मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस दौरान फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें चला रहे दुकानदारों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। जनता के लिए बनाए गए पैदल मार्गों पर कब्जा करने वाले व्यापारियों की अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम के कर्मियों ने जेसीबी से सड़कों पर बने अस्थायी और पक्के ढांचों को तोड़ दिया है। कुछ लोगों ने खुद से हटाया अतिक्रमण उपनगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर 29,200 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से संरचनाएं बना रखी थीं, उन्हें पूर्व से ही हटाने का निर्देश दिया गया था। जिन लोगों ने खुद से ही अवैध सरंचना नहीं हटाया था। उन्हें आर्थिक दंड भी भुगतना पड़ा। यह अभियान शहर की सड़कों और फुटपाथों को आम जनता के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम तब तक इस मुहिम को जारी रखेंगे जब तक पूरा शहर अवैध संरचनाओं से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता।
https://ift.tt/qd75iwY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply