भास्कर न्यूज| जमुई खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को खैरा प्रखंड अंतर्गत खेल भवन सह व्यायामशाला में राज्य स्तरीय बालिका अंडर 14, 17 ओपन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के पश्चात अंडर -17 बालिका वर्ग में निक्की कुमारी गोपालगंज, मनीषा कुमारी भागलपुर, नीलम कुमारी भागलपुर, नंदनी कुमारी भोजपुरी, मीनाक्षी कुमारी भागलपुर, नंदनी कुमारी भागलपुर, मयूरी कुमारी गोपालगंज एवं अनामिका गुप्ता ने बाजी मार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर -14 बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी गोपालगंज, गरिमा कुमारी गोपालगंज, आदित्य प्रिया भागलपुर, शिवानी कुमारी गोपालगंज, सोनाली भागलपुर, पल्लवी कुमारी मुजफ्फरपुर, गुड़िया कुमारी गोपालगंज, राधिका कुमारी जमुई, सीता कुमारी भागलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अवसर पर जिले के शारीरिक शिक्षक सहित तकनीकी पदाधिकारी उदय कुमार तिवारी, विनय कुमार सिंह, रिपुंजय यादव, संदीप कुमार पाठक, किशोर कुमार, रामपूजन साहनी के साथ जमुई जिला खेल कार्यालय के कर्मी सौरभ कुमार, मृत्युंजय शारीरिक शिक्षक, मृत्युंजय कुमार शारीरिक, सचिन कुमार थे।
https://ift.tt/ND7SM3C
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply