अलीगंज के समाजसेवी और अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना (50 वर्ष) का गुरुवार को दिल्ली एम्स में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में इलाजरत थे। शशिशेखर सिंह मुन्ना इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के हिलसा गांव के निवासी थे। उन्होंने जमुई कोर्ट में एक अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी और विधिक संघ के दो बार संयुक्त संगठन सचिव के पद पर निर्वाचित हुए थे। वे सामाजिक कार्यों में भी गहरी रुचि रखते थे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रभुदयाल सिंह उर्फ प्रभु बाबू के बड़े पुत्र थे। उनके निधन की खबर मिलते ही विधिक संघ और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर विधिक संघ के जिलाध्यक्ष शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय, महासचिव अमित कुमार, अधिवक्ता सच्चिदानंद प्रसाद, संजीव कुमार सिंह, बिपिन सिन्हा, दिनेश कुमार, विनोद कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। जमुई सांसद अरुण भारती, विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र पासवान उर्फ गुरुजी, राजकुमार पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, पूर्व सांसद आनंद मोहन, सांसद लवली आनंद, विधायक चेतन आनंद, विधायक सह मंत्री नीरज कुमार बबलू और सांसद पप्पू यादव जैसे कई नेताओं ने भी परिजनों को फोन कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
https://ift.tt/sLSDzNI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply