हाथरस के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा:नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़, पूरे विधि विधान के साथ की पूजा

हाथरस में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन आज मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बौहरे वाली देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर और किला गेट स्थित शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पथवारी मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर, मां तारागढ़ मंदिर और सासनी के पास स्थित कंकाली मंदिर में भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिरों में गूंजते रहे जय माता दी के जयकारे मंदिरों में देवी मां का श्रृंगार किया गया। भजन-कीर्तन के साथ हवन यज्ञ का आयोजन भी हुआ। कई श्रद्धालुओं ने नवरात्र का व्रत रखा है। घरों में भी कलश स्थापना के साथ मां की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों की विशेष सजावट की गई और बाहर मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां से मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिरों में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर