हल्दौर स्टेशन पर चंडीगढ़ एक्सप्रेस रुकी:तकनीकी खराबी से तीन घंटे यात्री हुए परेशान
लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह हल्दौर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही। एक डिब्बे में आई खराबी के चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जब ट्रेन अपने निर्धारित समय पर हल्दौर स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म पर आते ही ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने खराब डिब्बे की गहन जांच शुरू की। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा कारणों से ट्रेन के रुकने की जानकारी दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने खराब डिब्बे को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा कर दिया। इसके बाद, शेष ट्रेन को चंडीगढ़ के लिए आगे रवाना किया गया। ट्रेन के लंबे समय तक रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई और कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी को लेकर चिंतित दिखे। इस तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन की समय सारिणी भी प्रभावित हुई।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/awDFhqM
Leave a Reply