हरिद्वार में संत मठ से 28 लाख रुपए लेकर फरार:2009 में आश्रम से जुड़ा, उत्तराधिकारी बनने वाला था; यूपी का रहने वाला

हरिद्वार में एक संत आश्रम से 28 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। मामला कनखल उपनगरी के श्री महामृत्युंजय मठ का है। मठ की देखभाल करने वाले सन्यासी वैराग्य पूरी उर्फ विकास पूरी आश्रम के 28 लाख रुपए और अन्य कीमती सामान लेकर 10 अक्टूबर की रात अचानक फरार हो गया। कनखल के महामृत्युंजय मठ के स्वामी यमुनापूरी महामंडलेश्वर के अनुसार वैराग्य पूरी ने 2009 में महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापूरी से संन्यास लिया था और तब से मठ का संचालन कर रहा था। स्वामी यमुनापूरी ने उसे अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया हुआ था। इस घटना की सूचना स्वामी यमुनापूरी ने कनखल थाने में दे दी है। पुलिस अब फरार सन्यासी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है। वैराग्य पूरी यूपी के हस्तिनापुर का रहने वाला है। आश्रम के लोगों से पूछताछ जारी एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में स्वामी यमुनापूरी जिनका कनखल क्षेत्र में ही आश्रम है। उन्होंने लिखित सूचना दी कि मठ की देखभाल करने वाला विकास पूरी दस तारीख की रात को उसके आश्रम से 28 लाख की करीब नकदी और कुछ सामान लेकर फरार हो गया है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है और जल्द ही फरार आरोपी को ढूंढ लिया जाएगा। उनके इस तरह से आश्रम को छोड़ के जाने की मंशा पर भी पुलिस आश्रम के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही CCTV को भी देखा जा रहा है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/XaUD24z