हरदोई में महिला मैराथन:रन फॉर एम्पावरमेंट का आयोजन, नारी शक्ति का संदेश

हरदोई। गुरुवार सुबह हरदोई में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ महिला मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर अम्बेडकर पार्क तक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ शुरू होते ही सड़कें ‘नारी शक्ति – देश की शक्ति’ और ‘बेटी है तो कल है’ जैसे नारों से गूंज उठीं। बड़ी संख्या में छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों और आम महिलाओं ने इस मैराथन में भाग लिया। प्रतिभागियों में उत्साह और जोश स्पष्ट रूप से देखा गया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। आयोजन के बाद एसपी मीणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देते हैं। सुरक्षा और आयोजन व्यवस्था इस आयोजन के सफल संचालन के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहे। पुलिस लाइन से लेकर अम्बेडकर पार्क तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित माहौल में दौड़ पूरी करने का अवसर मिल सके। मैराथन समाप्त होने पर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरदोई में आयोजित यह महिला मैराथन महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है। तस्वीरें देखिए…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/qAC1JZN