सोनिया- राहुल पर अभद्र कमेंट, सपाइयों पर अपमानजनक टिप्पणी:सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट, ऑडियो वायरल, कर्नलगंज थाने में एफआईआर

प्रयागराज में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय और अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया है। दोनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की। इसके अलावा आरोप यह भी है किउसने समाजवादी पार्टी (सपा) और यादव समाज को लेकर भी अपमानजनक और गंदी भाषा का प्रयोग किया है। फिलहाल इस मामले में एक अधिवक्ता की ओर से कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ एफआईआर अधिवक्ता प्रशांत कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप एवं सोशल मीडिया का कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें मनीष विश्वकर्मा पुत्र तुलसीराम विश्वकर्मा निवासी सोरांव समाजवादियों और यादव समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करता नजर आया है। इससे संपूर्ण समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं यादव समाज के सम्मान पर ठेस पहुंचा है और इस टिप्पणी से पूरा समाज आहत है। इसके अलावा उसने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विषय में भी अश्लील टिप्पणी की है। पहले से केस दर्ज हैं वादी के मुताबिक, आरोपी कर्नलगंज, नवाबगंज और सोरांव थानों में पहले से ही केस दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन भड़काऊ, अश्लील और आपत्तिजनक बयान देता रहता है। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशांत ने अपनी तहरीर में कहा है कि आरोपी की हरकतें संविधान और सामाजिक सौहार्द दोनों के लिए चुनौती हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे। पुलिस जांच में जुटी उधर कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल टीम वायरल ऑडियो और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच में जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक हलकों में भी नाराजगी उधर कांग्रेस और सपा दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। सपा नेताओं ने कहा कि यह केवल पार्टी का अपमान नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान पर हमला है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे “महिलाओं और विपक्षी नेताओं के प्रति नफरत की पराकाष्ठा बताया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/8LJKZF5