सुल्तानपुर में विवाहिता को दहेज के लिए पीटकर निकाला:बुलेट और 5 लाख नगद की मांग, पति पर भाई की पत्नी से प्रेम-प्रसंग का आरोप

सुल्तानपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। पांच लाख रुपए व बुलेट बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर पति समेत सुसराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुड़वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। चांदा के तमरसेपुर गांव की रहने वाली फातिमा बेगम उर्फ रुबी का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से 20 मई 2009 को इरफान अहमद खान उर्फ तौहीद पुत्री मो. हासिम खान निवासी फैजु का पुरवा अलीगंज थाना कुड़वार के साथ हुआ था। फातिमा के पिता ने शादी में एक लाख नगद व बाइक के लिए दो हजार रूपये दिए थे। यह शादी शाहिन पत्नी आशिक निवासी भोवा, महनाज के मामा जाहिद व फातिमा की देवरानी मैहनाज, व मैहनाज के खालू वकील, ने सब कुछ जानते हुए करवायी। पति इरफान, ससुर तौफीक खान, सास सितारुल निशा, देवर रिजवान खान, इमरान खान और सलमान खान कम दहेज के लिए ताना देते। कहते पिता से जाकर कहो कि पांच लाख रुपये नकद व एक बुलेट बाइक दें तभी तुम्हारा गुजर बसर इस घर में होगा। ऐसा नहीं कर पाने पर आरोपी फातिमा को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। 2012 में फातिमा के देवर रिजवान खान का निकाह महनाज के साथ हुआ जिसमें उसे काफी दहेज मिला इस कारण उसकी शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और अधिक बढ़ गयी। पति इरफान का प्रेम प्रसंग देवरानी महनाज के साथ चलने लगा। बीते 30 जून को आरोपियों ने मारपीट कर फातिमा को घर से बाहर निकाल दिया। वो अपनी मौसी नसरीन निवासी ग्राम धरावां थाना कुडवार के घर पहुंची वहां से दूसरे दिन अपने मायके आयी। एसओ कुड़वार अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/bpzoGCt