सीएम ने हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में किया दर्शन-पूजन:महंतों और साधु-संतों से की मुलाकात, भुड़कुड़ा में महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब 12:55 बजे गाजीपुर पहुंचे। उनका आगमन सिद्धपीठ हथियाराम मठ में हुआ, जहां पहुंचते ही मठ परिसर “जय मां बुढ़िया माई” के जयकारों से गूंज उठा।मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार बुढ़िया माई के दरबार में पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की समृद्धि, शांति तथा जनता के कल्याण की कामना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मठ के महंतों और साधु-संतों से भेंटवार्ता की। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हथियाराम मठ न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि जनसेवा की प्रेरणा भी देता है।”पूरे मठ परिसर में सुरक्षा बल तैनात रहे और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी करते रहे। भुड़कुड़ा में किया महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:45 बजे हेलिकॉप्टर से श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भुड़कुड़ा मठ में दर्शन-पूजन किया और प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि “महंत रामाश्रय दास जैसे संत समाज के पथप्रदर्शक हैं, जिन्होंने धर्म और समाज सेवा दोनों में अपना जीवन समर्पित किया।” सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गाजीपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बलों ने मठ से लेकर हेलीपैड तक चाक-चौबंद व्यवस्था की। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला और कार्यक्रम स्थल की निगरानी की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजीपुर प्रवास दोपहर 3:15 बजे उनके प्रस्थान के साथ संपन्न हुआ। बॉक्स:CM के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/XcyDGbM
Leave a Reply