सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती:जिलाध्यक्ष ने- उनके आदर्शों पर चलने का दिलाया संकल्प
गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने एक स्वर में महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के महान कवि और रामायण के रचयिता थे। उन्हें आदिकवि के रूप में जाना जाता है। उनकी रचना वाल्मीकि रामायण एक ऐसा महाकाव्य है, जो भगवान राम के जीवन के माध्यम से सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यह सिखाता है कि मनुष्य अपने कर्म और संकल्प से स्वयं को बदल सकता है। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरणा लेकर साधारण व्यक्ति से महान कवि बनने की मिसाल पेश की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। सभी नेताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता, न्याय और ज्ञान का संदेश दिया। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक यशपाल रावत, मिर्जा कदीर बेग, बृजनाथ मौर्य, महेंद्र तिवारी, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, राघवेंद्र तिवारी, राजू मैना, विद्या सागर (छोटू), जितेंद्र श्रीवास्तव, अमरजीत यादव, राहुल गुप्ता, सच्चिदानंद यादव, विक्की निषाद, अनुप यादव, ईश्वर, रमेश यादव, फिरदौस आलम, मजनु भाई, मोहम्मद सलीम, अजय यादव, धन्नजय यादव, आबिद अली, मोहम्मद अली, संजय श्रीवास्तव, वकील निषाद, बलराम यादव, अजमल शेख, रामनयन निषाद, सतीश यादव और मोहम्मद वासिफ खान सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0v95SN8
Leave a Reply