सड़क पर पत्नी ने की पति की पिटाई, VIDEO:बिजनौर में पति पर परेशान करने का आरोप, बच्चों को छोड़कर 6 महीने से था फरार

बिजनौर में राजकीय इंटर कॉलेज के पास गुरुवार सुबह एक पारिवारिक विवाद सड़क पर पहुंच गया। एक महिला ने अपने पति को सार्वजनिक स्थान पर पकड़कर पिटाई कर दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना सुबह 7:45 बजे की है। नूरपुर थाना क्षेत्र के पमंडवाली निवासी एक पेंटर और किरतपुर थाना क्षेत्र के किथोड़ा गांव की महिला के बीच यह विवाद हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है। साथ ही उसे मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से भी रोकता है। महिला ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर रुकी हुई थी। सुबह 4 बजे पति उसे जबरदस्ती वहां से ले आया और मारने की धमकी देने लगा। महिला के मुताबिक उसका पति पिछले 6 महीने से घर छोड़कर चला गया था। इस दौरान वह अपने बच्चों को अकेले ही अपनी मां के घर रहकर पाल रही है। घटना के समय महिला की गोद में एक छोटा बच्चा भी था।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर