संस्कृत विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह आज:राज्यपाल 36 मेधावियों को देंगी 58 स्वर्ण पदक, अंकित को मिलेगा 8 पदक
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह आज दोपहर 3 बजे आयोजित है। इस समारोह में राज्यपाल 36 मेधावियों को कुल 58 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में होने वाले इस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। इस दौरान मेधावी छात्र अंकित प्रकाश सिंह को निम्बार्कवेदांत के आचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने पर सर्वाधिक 8 पदक मिलेंगे। 22 विभागों में कुल 58 पदक
कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने बताया – इस बार 22 विभागों में कुल 58 स्वर्ण पदक दिया जाएगा। जिसमें 7 छात्राएं और 29 छात्र हैं। छात्राओं को 10 और 29 छात्रों को 48 पदक इस बार दिए जाएंगे। दीक्षांत में कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए एक दिन पहले पूर्वाभ्यास किया गया और मुख्य भवन में गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों को मेडल देकर आने और जाने का तरिका समझाया गया। दी जाएंगी 1147 उपाधियां
कुलपति ने बताया – विश्वविद्यालय में शास्त्री से लेकर वाचस्पति तक 11477 उपाधियां इस बार दी जाएगी। जिसमें 15 पीएचडी उपाधि है। एक वाचस्पति (डी-लिट) उपाधि है। जिसमें 8301 छात्र और 3176 छात्राएं हैं। दीक्षांत के पहले हुआ भारतीय खेलों का आयोजन
दीक्षांत के एक दिन पहले विश्वविद्यालय के मैदान में भारतीय खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सतोलिया, रास्सा कसी एवं बुद्धियोग खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आचार्य गण एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस क्रीडा के संयोजक व्याकरण विभाग के सहायक आचार्य एवं प्रधान गवेषक भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र डॉ ज्ञानेंद्र साप कोटा एवं सह संयोजक वेद विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विजय कुमार शर्मा रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/IqfA5Dl
Leave a Reply