संभल में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार:साथी फरार, हेड कांस्टेबल घायल; दो दिन पहले की थी लूट
संभल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया। मुठभेड़ में एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ शुक्रवार रात करीब 9 बजे संभल के चंदौसी तहसील के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में करीमपुर की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान हुई। गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तसब्बूर के रूप में हुई। उसका साथी बाइक छोड़कर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। लूटे गए सोने के कुंडल बरामद पुलिस के अनुसार, बीती 1 सितंबर को खेत में काम कर रही एक महिला के कानों से कुंडल लूटने की घटना हुई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मुठभेड़ स्थल से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस के साथ-साथ लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए गए हैं। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़ ली और भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा ललकारने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें हेड कॉन्स्टेबल हरीश कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से तसब्बूर घायल हो गया। उसका साथी, जो बाइक चला रहा था। वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी तसब्बूर ने पूछताछ में महिला से लूट की घटना कबूल की है। उसने यह भी बताया कि वे एक और लूट की योजना बना रहे थे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/kb1vT0i
Leave a Reply