श्रावस्ती में नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया:जच्चा और शिशु दोनों स्वस्थ, पेट दर्द की शिकायत पर पहुंची अस्पताल
श्रावस्ती में एक नाबालिग किशोरी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी को पेट दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जो आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सुबह पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची। किशोरी की जांच के दौरान पता चला कि उसे कोई और समस्या है। उसे लेबर रूम में शिफ्ट किया गया। जहां डॉ. आरके सिंह की देखरेख में उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा को हल्की चोट आई है और वह थोड़ी एनीमिक है, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राज्यपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती तौर पर पेट दर्द की शिकायत आई थी, लेकिन जांच में गर्भावस्था सामने आई। जन्म के तुरंत बाद शिशु और मां दोनों स्वस्थ पाए गए। मौके पर डॉक्टरों ने पुलिस को भी सूचना दे दी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बच्ची की मौसी ने बताया कि किशोरी अपने नानी के साथ रहती थी। नानी दृष्टिहीन हैं और परिवार में अकेली रहती हैं। मौसी के अनुसार किशोरी की उम्र लगभग 16 साल है। मौसी को अस्पताल में जाकर ही इस मामले की जानकारी मिली।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Q2Cdnso
Leave a Reply