विपक्षीय आवाजों को दबाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ-डिंपल यादव:बोलीं- प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सुधार की आवश्यकता है

मैनपुरी में शनिवार की दोपहर सपा सांसद डिंपल यादव किशनी के ग्राम बोझा में पहुंचीं। 1 अगस्त की सड़क दुर्घटना में मृतक हुए लोगों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय और राजनीतिक मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि 1 अगस्त को सड़क दुर्घटना परिवार ने अपने सदस्यों को खोया है। खासकर 17–18 वर्ष के युवाओं के निधन से परिवार पर गहरा आघात हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर सांत्वना दी। डिंपल यादव ने कहा कि विपक्षीय आवाजों को दबाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। कहा कि जब समाजवादी सरकार थी, तब खाद की कोई कमी नहीं थी। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण किसानों को डीएपी खाद की कमी होने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कांशीराम पुण्यतिथि और राजनीतिक बयानबाजी सांसद ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के समान अधिकारों के लिए समर्पित रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गठित नीति और गठबंधनों के साथ पार्टी की यह लड़ाई और मजबूत होगी और पार्टी इसी उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है। मैनपुरी में विधायक बृजेश कठेरिया की माता के इलाज से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित वीडियो देखा और अधिकारियों से बात की है। यह समस्या केवल मैनपुरी तक सीमित नहीं है। प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं। तत्काल सुधार की आवश्यकता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वहीं अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट के सस्पेंड होने पर डिंपल यादव ने कहा कि विपक्षीय आवाजों को दबाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक नियमों का सम्मान होना चाहिए। ऐसे कदम सरकार द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने का संकेत देते हैं। आगामी चुनाव की तैयारियां डिंपल यादव ने बताया कि 2027 का विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण होगा और समाजवादी पार्टी का संगठन, कार्यकर्ता और नेता पूर्ण रूप से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सांसद ने कहा कि जब समाजवादी सरकार थी, तब खाद की कोई कमी नहीं थी। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण किसानों को डीएपी खाद की कमी, आवारा पशु समस्या, ऋण और बीमा जैसी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/c4k8T3F