विकसित भारत 2047 के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू:स्वदेशी अपनाने का आह्वान, बलरामपुर में हुई शुरुआत
बलरामपुर में बुधवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से अटल भवन कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि भारत अब ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ से आगे बढ़कर ‘वेड इन इंडिया’ (WED IN INDIA) के मंत्र को अपना रहा है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और आत्मा का भी प्रतिनिधित्व करता है। देश में निर्मित उत्पादों को अपनाने की अपील की विधायक शुक्ला ने लोगों से विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि स्वदेशी को अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपनी जड़ों को पहचानने और गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों ने वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ जैसे अभियानों को भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेगा। उन्होंने अमेरिका जैसे देशों द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ वॉर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/s4Wm7vL
Leave a Reply