लाइव फांसी की कोशिश…अब आरोपी से शादी की जिद:रेप का आरोप लगाया, अब रोज रात में प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा, बुलाती है पुलिस

प्रयागराज में 5 सितंबर को लाइव फांसी लगाने की कोशिश करने वाली छात्रा अब उसी आरोपी से शादी करना चाहती है। उसने पहले उसके ऊपर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाने कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसके गंभीर आरोप के तहत उस युवक को जेल भेज दिया गया। अब छात्रा उसी आरोपी से शादी करना चाहती है। इसके लिए वह रोजाना उस युवक के घर पहुंचती है। वहां हंगामा करती है। कहती है कि जिसे जेल भेजा गया है, वह उसका प्रेमी है। उसके जेल से बाहर आते ही उससे शादी करेगी। इस पूरे घटनाक्रम के लिए वह अपने प्रेमी के बड़े भाई को विलेन करार दे रही है। छात्रा का कहना है दुष्कर्म प्रेमी के बड़े भाई ने किया था। उसे ही जेल भेजा जाए। वह प्रेमी के घर पहुंचकर पुलिस भी बुलाती है। कहती है प्रेमी के भाई को पकड़ो। उसके घर वाले भी उसकी तलाश में उस युवक के घर पहुंच जाते हैं, जिसे जेल भिजवाया है। प्रयागराज में 5 सितंबर को लाइव फांसी लगाने का वायरल वीडियो आपको याद होगा। स्कूटी खड़ी कर दौड़ लगाना, पेड़ पर चढ़ना और दुपट्‌टे का फंदा बनाकर लटक जाना। फांसी लगाने की कोशिश के इस लाइव वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब 18 साल की इस छात्रा के सुर बदले हुए हैं। वह आधी रात उसी युवक के घर पहुंच जाती है, जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसे वह अपना प्रेमी कह रही है। आवाज लगाती है। वीडियो बनाती है। पुलिस को भी बुलाती है कि आकर इंसाफ दिलाओ। छात्रा ने कई रात ऐसा किया। कभी खुद पुलिस बुलाई तो कभी प्रेमी के घरवालों ने पुलिस को फोन किया। प्रेमी को खुद ही जेल भिजवाने वाली छात्रा का कहना है कि उसकी शादी कराओ। साथ ही वह जिद पकड़े है कि सबकुछ प्रेमी के भाई की वजह से हुआ इसलिए उसे जेल भेजो। छात्रा देर रात घर से निकल यह नाटक करती है। पीछे-पीछे उसके घरवाले भी प्रेमी के घर पहुंच जाते हैं। हालांकि प्रेमी के घरवाले बाहर नहीं निकलते, वह छत से छात्रा का वीडियो बनाने लगते हैं, वहीं छात्रा खुद वीडियो बनाने लगती है। बीच में फंसी पुलिस भी आधी रात वहां पहुंचने के बाद खुद भी वीडियो बनाने लगती है। यह ड्रामा प्रयागराज में काफी चर्चा में है। ऑडियाे वायरल…अपनी लड़की ले जाओ छात्रा के आधी रात हंगामा करने का वीडियो तो वायरल है। साथ ही एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें छात्रा के पिता को उस वक्त कभी प्रेमी के घरवाले फोन करते हैं कि लड़की फिर यहां आ गई है। आकर ले जाओ, तो कभी पुलिस फोन करती है कि लड़की आधी रात कहां पहुंच गई। छात्रा का पिता कहता है हां एक घंटे से हेर तो रहे हैं। क्या है पूरा मामला जानिए प्रयागराज के थरवई इलाके की रहने वाली 18 साल की दलित छात्रा का फांसी लगाने के दौरान का वीडियो सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी छाया रहा। प्रेमी के पंप हाउस से निकलने के बाद छात्रा गुस्से में सीधे एक बाग में पहुंचती है। स्कूटी खड़ी करने के बाद वह दौड़ते हुए जाती और मशक्कत के बाद पेड़ पर चढ़ जाती है। इसके बाद वह दुपट्‌टे का फंदा बनाकर लटक जाती है। वहां मौजूद लोग यह नजारा देखते रहते हैं। कई लोग वीडियो भी बनाते रहते हैं। इसी बीच प्रधान के से शोर मचाने में पास का एक युवक दौड़ता है और उसकी जान बचाने की कोशिश करता है। छात्रा को फंदे से निकाल कर अस्पताल ले जाया जाता है। उसकी जान बच जाती है। अब छात्रा ने दैनिक भास्कर को आपबीती बताई। उसका कहना है कि थाना बहरिया के गांव बीरभद्रपुर उर्फ कलीपुर के रहने वाले सुरेंद्र यादव से तीन साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। ऐसे में शरीरिक संबंध भी बनाए गए। इससे पहले छात्रा क्या बोली थी पढ़िए… मैं सुरेंद्र यादव से बहुत प्यार करती हूं। जब जेल से छूटकर आएगा तो उससे ही शादी करूंगी। पंप हाउस में हम दोनों अपनी मर्जी से साथ थे। वहां सुरेंद्र का बड़ा भाई पहुंच गया। मुझसे अश्लीलता की, जबरिया शारीरिक संबंध बनाए। बाद में गाली देकर भगा दिया। इसी गुस्से में मैं फांसी लगा रही थी।’ ये बातें प्रयागराज की छात्रा ने कही है। 5 सितंबर को गांव के बाहर पेड़ पर चढ़कर उसने सुसाइड करने की कोशिश की थी। गांव वाले उसका वीडियो बनाने लगे थे। उसी समय एक व्यक्ति दौड़कर आया और उसने पैर पकड़कर उसे नीचे उतारा था। छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर सुरेंद्र को जेल भेज दिया गया है। अभी 164 का बयान दर्ज नहीं कराया गया है। लेकिन, सुरेंद्र के जेल जाने के कुछ ही घंटों बाद छात्रा ने अपना बयान बदल दिया है। छात्रा ने अब दावा किया कि वह सुरेंद्र से प्रेम करती है। उसने सुरेंद्र के भाई पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने भी युवती और सुरेंद्र के प्रेम की बात स्वीकार की है। छात्रा के पिता ने कहा- जिसने गंदा काम किया, उस पर कार्रवाई की जाए। सुरेंद्र से मेरी बेटी के प्रेम संबंध थे। अब जेल से छूटने के बाद आगे बात हो सकेगी। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे
छात्रा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, थाना बहरिया के गांव बीरभद्रपुर उर्फ कलीपुर के रहने वाले सुरेंद्र यादव से तीन साल से प्रेम संबंध हैं। हम दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। हमने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। छात्रा ने बताई 5 सितंबर की बात 5 सितंबर को सुरेंद्र ने पंप हाउस पर बुलाया। वहां पर हम दोनों शादी को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सुरेंद्र का बड़ा भाई आ गया। उसने मुझे देखते ही सवाल किया कि ये कौन है? सुरेंद्र ने उसे बताया कि हम दोनों शादी करना चाहते हैं। वह गुस्से में आगबबूला हो गया। सुरेंद्र को मारने लगा। उसने सुरेंद्र को कई थप्पड़ मारे। उसे भगा दिया। सुरेंद्र के जाने के बाद मुझसे बदतमीजी करने लगा। गाली गलौज करने लगा, जबरिया मुझे पंप हाउस पर ही रोक लिया। अश्लीलता शुरू कर दी। जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद छोड़ा। वहां निकली तो खुद को खत्म करने का फैसला किया। सीधे फांसी लगाने पहुंच गई।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर