लखनऊ में सुबह से छाए बादल:दिन में बारिश की संभावना, उमसभरी गर्मी पड़ रही
लखनऊ में सुबह से धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है। सुबह से हल्की ठंडी हवा भी चल रही। दिन में बारिश के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं। दोपहर तक उमस भरी गर्मी पसीना छुटाएगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 91 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 65 फीसदी रहा है। लखनऊ में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ में 1 जून से अभी तक मानसून में 661.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 673.6 मिलीमीटर रहा। यह सामान्य से 2 फीसदी कम रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो दिनों तक छिटपुट बारिश होती रहेगी। इसके बाद धूप छांव की स्थिति के चलते उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। 30 सितंबर तक लखनऊ सहित पूर्वी यूपी से लौटने की संभावना है। लखनऊ में आने वाले पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक न्यूनतम अधिकतम 28 सितंबर 34° 27° 29 सितंबर 34° 25° 30 सितंबर 33° 25° 1 अक्टूबर 33° 25° 2 अक्टूबर 32° 25°
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0PQL8aI
Leave a Reply