लखनऊ में सपा विधायक के साले ने सुसाइड किया:रात में कमरे में सोने गया; सुबह फंदे से लटकता मिला शव, IAS की तैयारी कर रहा था
लखनऊ में समाजवादी पार्टी विधायक कावेंद्र चौधरी के साले ने सुसाइड कर लिया। वह रात को खाना खाने के बाद रोज की तरह अपने कमरे में सोने गया। सुबह जब नौकर सफाई के लिए कमरे में गया तो उसे पंखे में फंदे के सहारे झूलते पाया। आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। मृतक की पहचान गोमती नगर के विपुलखंड में रहने वाले कार्तिकेय राज (25) के रूप में हुई। कार्तिकेय राज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वहीं अंबेडकर नगर में एक होटल का व्यवसाय भी संभाल रहा था। कार्तिकेय के पिता शोभाराम वर्मा बलिया में जिला पंचायत विभाग में इंजीनियर हैं। 2 तस्वीरें देखिए… रोज की तरह कमरे में सोने गया परिजनों ने बताया- घर पर मां नीलम वर्मा नानी और दो नौकर थे। रात में सभी के साथ खाना खाने के बाद रोज की तरह वो अपने कमरे में सोने चला गया। घर में एक पालतू कुत्ता था। जिसको हमेशा कार्तिकेय अपने साथ रखता था। लेकिन कल रात वो उसको अपने साथ नहीं ले गया। सुबह नौकर रामपाल कमरे की सफाई करने पहुंचा तो देखा कि वो पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका था। रामपाल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम मृतक के रिश्तेदार रिटायर्ड डीआईजी देवेंद्र चौधरी ने बताया- कार्तिक हमारा रिश्ते में भतीजा लगता है। वह बीते कई दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उसके चलते ही उसने सुसाइड किया। जानकारी मिलने पर उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। होटल व्यवसाय संभाल रहा था युवक उन्होंने बताया- परिवार में ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी। उसने कंप्यूटर कोर्स और वकालत की भी पढ़ाई की थी। इस समय वह अंबेडकर नगर में एक होटल का व्यवसाय संभाल रहा था। कार्तिकेय की बहन की शादी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के बेटे कावेंद्र चौधरी से हुई थी। कावेंद्र चौधरी बस्ती के कप्तान गंज विधानसभा से विधायक हैं। गोमती नगर के विपुल खंड में रहते हैं। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें बहन के प्रेमी की ईंट से सिर कूचकर हत्या: पिता बोले- 4 साल से अफेयर था, धमकी मिलने पर लखनऊ में छिप-छिपकर मिलते थे ‘बेटे अली के अफेयर से उसकी गर्लफ्रेंड भैरवी का भाई शुरू से ही नाराज था। उसने कई बार दोनों को अलग होने की धमकी दी थी। बावजूद इसके दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। इस पर भैरवी के भाई ने अपने दोस्तों के साथ अली की हत्या करने की योजना बनाई। यहां पढ़ें पूरी खबर
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply