लखनऊ में संगीत और नृत्य का महासंगम:51वीं संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में युवा कलाकारों ने दिखाया जौहर

लखनऊ के संत गाडगे जी महाराज सभागार में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वर वाद्य प्रतियोगिता में बाल वर्ग से रतन श्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तीन दिवसीय इस आयोजन के दूसरे दिन स्वर वाद्य और कथक नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। कानपुर से हरीश कुमार झा, प्रयागराज से डॉ. आकांक्षा पाल और मेरठ से रुचि बलूनी निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। स्वर वाद्य प्रतियोगिता में बाल वर्ग से रतन श्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में अथर्व प्रताप सिंह प्रथम और संस्कार बनौधा द्वितीय स्थान पर रहे। युवा वर्ग में सत्यम त्रिपाठी विजेता रहे। कथक नृत्य के बाल वर्ग में वानिया तिवारी प्रथम, उन्नयन शुक्ला व हरिनिका विष्ठ द्वितीय और आरोही राज तृतीय स्थान पर रहीं। किशोर वर्ग में विधि जोशी और निखिल कशोधन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अदिति जायसवाल द्वितीय और जया सिंह व रुद्राक्षी यादव तृतीय स्थान पर रहे। युवा वर्ग में विवेक कुमार आर्य प्रथम, मैत्री चौहान द्वितीय और अत्रांशी सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर