लखनऊ में प्रांतीय वैदिक गणित एवं संस्कृति महोत्सव शुरू:तीन दिन चलेगा कार्यक्रम, मंत्री राठौर बोले- वैदिक गणित से बढ़ती है तर्कशक्ति

लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। स्वतंत्र प्रभार मंत्री जेपीएस राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। मंत्री राठौर ने कहा कि वैदिक गणित भारतीय संस्कृति की धरोहर है। यह बच्चों में तर्कशक्ति और गणना की गति को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। संस्कृति और शिक्षा के संगम राष्ट्र की शक्ति क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कहा कि वैदिक गणित गणना को आसान बनाने के साथ मन को एकाग्र करता है। विद्या भारती पूर्वी क्षेत्र के प्रांत प्रमुख राम सिंह ने संस्कृति और शिक्षा के संगम को राष्ट्र की शक्ति बताया। प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय के अनुसार तीन दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रदेशभर से आए विद्यार्थी इनमें हिस्सा लेंगे। विद्यालय के निदेशक रामतीर्थ वर्मा और कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और भारतीय परंपरा के प्रति गौरव जगाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव की सफलता की कामना की और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर