लखनऊ में पॉलीथीन इस्तेमाल करने पर 33 हजार का जुर्माना:आशियाना में चलाया गया अभियान, छोटे दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर नगर निगम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान 33,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है नगर निगम की टीम ने सेक्टर-एल, आशियाना स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे आकाश दीप गुप्ता को प्रतिबंधित पॉलीथिन का बिक्री करते हुए पकड़ा। नियमों के उल्लंघन पर उनपर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। 8 किलो पॉलीथीन हुई जब्त हिंद नगर वार्ड में भी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने निरीक्षण किया। यहां गंदगी फैलाने के मामले में ₹3,500 का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर यह जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान कुल 8 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। इससे कुल ₹33,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त रूप से लागू किया जा सके। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ हो रही कार्रवाई नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या विक्रय न करें। अपने आस-पास की सफाई बनाए रखें। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर नगर निगम की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/aj4le7z