लखनऊ में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से झगड़े के बाद टाइल्स कारीगर ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला पेंटर का शव

लखनऊ के इंदिरानगर व मड़ियांव थानाक्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पानीगांव निवासी पेंटर समीर ने फांसी लगा ली। वहीं मड़ियांव इलाके टाइल्स कारीगर का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आजमगढ़ के अतरौलिया स्थित देवरापट्टी गांव निवासी शिवा फैजुल्लागंज में पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ फैजुल्लागंज में रहता थे। शिवा टाइल्स कारीगरी करता था। साले रामपाल ने बताया कि शिवा नशे का आदी थी। अक्सर बहन से मारपीट करता था। कुछ दिन पहले शराब पीने के लिए बाइक बेच दी थी। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी बहन से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों रामपाल के पास गए थे। कुछ देर बाद शिवा वहां से अपने घर चला आया। इसके बाद रामपाल अपनी बहन के साथ जब शिवा से मिलने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोलकर वह अंदर गए तो शिवा का शव पंखे से बने चादर के फंदे से लटका मिला। पेंटर ने घर में लगाई फांसी वहीं इंदिरानगर पानी गांव समीर रावत (30) पेंटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई ने बताया कि पत्नी मंजू से उसका विवाद था। एक महीने से वो अलग रह रही थी। चार दिन पहले ही घर आई थी। शुक्रवार को पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद सोने चला गया। सुबह परिजन उठे तो पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। आनन फानन में फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर