लखनऊ में 29 अक्टूबर से बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आगाज:विजेता मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए करेंगे क्वालीफाई, 2 दिवसीय होगा आयोजन

लखनऊ में जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होगी। प्रदर्शनी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स स्थिर और क्रियाकारी मॉडल और शिक्षक टीएलएम में मॉडल प्रदर्शित करेंगे। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज ने 53वीं जिला, मंडल और राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया है। इन विषयों पर लगेगी प्रदर्शनी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि इस साल बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का विषय विकसित और आत्मनिर्भर भारत के स्टेम निर्धारित किया गया है। प्रदर्शनी में सात उप विषय तय किये गए हैं। इनमें चिरस्थाई कृषि,कचरा प्रबन्धन और प्लास्टिक के विकल्प,हरित ऊर्ज़ा,उभरती हुई प्रौद्योगिकी,मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग,स्वास्थ्य और स्वच्छता,जल संरक्षण और प्रबंधन शामिल है। मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का भी शेड्यूल तैयार जिला स्तर पर प्रत्येक उप विषय से 2 – 2 क्रियाकारी और स्थिर उत्कृष्ट मॉडल का चयन किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तर की प्रदर्शनी 18,19 और 20 नवंबर होगी। जेडी डॉ.प्रदीप कुमार सिंह ने मंडल के सभी DIOS को प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स को हिस्सा लेने के लिये निर्देशित किया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/qCVMupx