लखनऊ नगर निगम में सुप्रीम कोट में डालेगी कैविएट:सहारा शहर पर होगी सीलिंग की कार्रवाई, नगर निगम ने बरतेगा और सख्ती

लखनऊ नगर निगम 130 एकड़ में फैले सहारा शहर के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा। नगर निगम ने नोटिस के बाद कब्जे का बोर्ड सहारा शहर में लगा दिया है। इस दौरान यहां रहने वाले लोगों को जगह छोड़ने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम दो दिनों में सीलिंग की कार्रवाई भी करेगी। इसके साथ ही नगर निगम एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट भी डालेगी। ताकि संबंधित मामले में अगर सहारा कोर्ट में जाए तो पहले नगर निगम का पक्ष सुना जाए। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि नियम और शर्तों का उल्लंघन करने पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा। 1994 में लाइसेंस डीड के जरिए सहारा ने यह जमीन हासिल की थी। यहां पर आवासीय परियोजना विकसित करने के साथ में अन्य योजनाएं शामिल थी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/q1ZwH9x