लखनऊ नगर निगम में फिर प्रदर्शन:पशु जब्ती से गुस्साए किसान, ताला जड़ा तो बाहर बैठे; दोबारा जलाया चूल्हा
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर किसानों के प्रदर्शन रुक नहीं रहे हैं। मुख्यालय परिसर में चूल्हा जलाने और खाना बनाने के बाद सोमवार को दोपहर बाद करीब 200 किसान फिर पहुंच गए। इस बार उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। किसानों ने नगर निगम के बाहर ही पॉलिथीन डालकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान ने कहा- नगर निगम के अधिकारी छोटे किसानों के पशुओं को अवैध तरीके से जब्त करते हैं। पैसा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं पड़ती। 40, 60, 70, 100 भैंसें अवैध रूप से पाली जा रही हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। किसानों ने नगर निगम के बाहर दोबारा चूल्हा जला दिया है। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… किसानों के प्रदर्शन के पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ डालिए…
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply