लखनऊ I love Mohammad के समर्थन में प्रदर्शन:मुस्लिम महिला ने सुनाया हनुमान चालीसा का सुनाया पाठ, इरम बोली-देश संविधान से चलेगा गुंडागर्दी से नहीं
लखनऊ में आम आदमी पार्टी की नेता इरम रिजवी ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले इरम को ठाकुर गंज में हाउस अरेस्ट कर लिया गया था । इरम रिजवी को घर में रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई। छोटे इमाम बाड़े से रूमी गेट तक आई लव मोहम्मद के समर्थन में प्रोटेस्ट मार्च निकालने का आवाहन किया था। इरम के घर पर मुस्लिम महिलाएं जमा हुई और पैदल मार्च निकालना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें अपने पैगंबर का नाम लेने का पूरा अधिकार है। आप नेता को हाउस अरेस्ट किया गया प्रदर्शन कर रही इरम रिजवी ने कहा कि हमको घर में नजर बंद कर दिया गया। मगर हम लोग रुकने और डरने वाले नहीं अपने पैगम्बर के नाम पर जान दे देंगे । इन्होंने कहा कि हमें अपने पैगंबर का नाम लेने से रोका जा रहा है यह बेहद अफसोस नाक है। इस देश में जय श्री राम बोलने का अधिकार है तो आई लव मोहम्मद क्यों नहीं बोल सकते। ‘धर्म के अनुसार जीवन गुजारने का अधिकार’ इरम रिजवी ने हनुमान चालीसा का पाठ सुनाते हुए कहा कि क्या मुसलमान का यहां रहना गुनाह है । यह देश संविधान से चलेगा या गुंडागर्दी से चलेगा। कानपुर में आई लव मोहम्मद का पोस्ट क्यों शिफ्ट किया गया। वहां के लोगों पर गलत तरीके से मुकदमा लिखा गया। अलग-अलग धर्म वाले अपने पोस्टर लगाते हैं जय श्री राम का भी नारा लगाते हैं उस से तो किसी को आपत्ति नहीं होती। कानपुर में जो घटना हुई FIR का हम वोरोध करते हैं। जो लोग नफरत फैला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है मगर प्रॉफिट का नाम लिखने पर कार्रवाई सरासर गलत है। हम बाय चॉइस इंडियन मुसलमान हैं। प्रदेशनकरियों को इमामबाड़ा जाने से रोका धार्मिक नारे लगाते हुए ईरम अन्य महिलाओं के साथ निकली। प्रदर्शन में शामिल जैनब ने कहा कि हम लोग किसी पार्टी से नहीं है बल्कि अपने पैगंबर के लिए आवाज उठा रहे हैं। जिस पोस्ट का विरोध हुआ आज हम उसे पोस्ट को सीने से लगाए हुए हैं और दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि हर धर्म को अपने पैगंबर और धार्मिक हस्तियों का नाम लेने का अधिकार है। प्रदर्शनकारी महिलाएं जो लगातार आगे बढ़ रही थी पुलिस ने छोटा इमामबाड़ा के 500 मीटर पहले रोक लिया।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply