राष्ट्रपति मुर्मू ने बहराइच के आयुष वर्मा को किया सम्मानित:राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2022-23 से नवाजा, नई दिल्ली में हुआ समारोह
रूपईडीहा (बहराइच) के नई बस्ती निवासी आयुष वर्मा को वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत दिया गया।आयुष वर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इनमें पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, कैशलेस इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने “से माउंटेन टू हिमालय” जैसे अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस सम्मान से आयुष वर्मा के परिवार और रूपईडीहा क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आयुष वर्मा ने अपने कार्यों से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/iMfWXm1
Leave a Reply