यूपी में चल रहे अफ्रीकन-रशियन गर्ल्स के सेक्स रैकेट:स्पा सेंटर्स में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर कस्टमर्स फंसा रहे; देखें स्टिंग

अफ्रीकन… रशियन… थाई… ये लड़कियां जिस्मफरोशी के लिए खुद की नुमाइश कर रही हैं। यूपी में स्पा सेंटर की आड़ में इंडियन और थाई गर्ल्स से वैश्यावृत्ति कराना आम बात है। अब इन स्पा सेंटरों में काम्पिटिशन इतना बढ़ गया कि ये कस्टमर्स को फंसाने के लिए अफ्रीकन और रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चला रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर गली-चौराहे तक इनके एजेंट एक्टिव हैं, जो लड़कियां उपलब्ध करा रहे। दूसरी ओर, स्पा सेंटर्स में मसाज लेने जाने वालों को एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर जाल में फंसाया जा रहा। जिस्मफरोशी का रैकेट कैसे चल रहा? विदेशी लड़कियां स्पा सेंटर तक कैसे लाई जा रहीं? ये लोगों को अपने जाल में कैसे फंसाते हैं? इस सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने 20 दिन तक इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़िए, सिलसिलेवार पूरा खुलासा… ऐसे स्पा सेंटर और इनके दलालों तक पहुंचने के लिए भास्कर टीम ने सबसे पहले गूगल पर स्पा सेंटर्स सर्च किए। यहां क्वेरी करने के बाद वॉट्सऐप पर स्पा सेंटर्स के एजेंट्स, दलालों के फोन और मैसेज आने लगे। इनमें से हमने 3 एजेंट्स को आईडेंटिफाई किया। हमें लखनऊ के पत्रकारपुरम की महिला मुस्कान का नंबर मिला। उसने इंडियन और गल्फ कंट्री की लड़कियां उपलब्ध कराने का दावा किया। अगले दिन मुस्कान ने वॉट्सऐप पर लोकेशन शेयर की। कहा- कुछ लड़कियां आई हैं, आकर देख लो। हम मुस्कान की भेजी लोकेशन पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उसे कॉल किया। मुस्कान ने पहले CCTV से देखा और कंफर्म किया कि हमारे साथ कोई और तो नहीं। इसके बाद कहा कि आप सीढ़ी से पहले फ्लोर पर आ जाओ। पहले फ्लोर पर पहुंचते ही मुस्कान हमें रिसीव करने आई। उसने भीतर सोफे पर बैठाया। मुस्कान ने बताया कि इंडियन कॉलेज गर्ल 24 घंटे उपलब्ध हैं। विदेशी लड़कियां ऑन डिमांड बुलाई जाती हैं। मुस्कान ने दावा किया कि वह अगले दिन र​शियन गर्ल अवेलेबल करा देगी। मुस्कान ने अपने स्पा सेंटर पर मौजूद इंडियन गर्ल्स दिखाईं। हम यहां से रशियन का बहाना बनाकर निकल गए। अगले दिन दूसरे एजेंट सचिन ने हमसे संपर्क किया। उसने हमें इंडियन, थाई और रशियन गर्ल्स होने का दावा किया। 2 दिन बाद वॉट्सऐप पर भेजी लड़कियों की तस्वीरें
2 दिन बाद एजेंट सचिन ने कॉल कर कहा- आपके लिए र​शियन लड़की अरेंज हो गई है। उसने वॉट्सऐप पर 3 लड़कियों की 8-10 फोटो भेजीं। इसमें रशियन, थाई और अफ्रीकन लड़कियों की तस्वीरें थीं। पॉश इलाके के फ्लैट में चल रहे स्पा, दिखाईं 3 विदेशी लड़कियां
कुछ देर बाद एजेंट सचिन ने वॉट्सऐप पर गोमती नगर एक्सटेंशन के अंटस शॉपिंग मॉल की लोकेशन भेजी। कहा- मॉल के पहले फ्लोर पर लवाना स्पा सेंटर है। आप वहां पहुंचकर मुझे कॉल करना। वहां रिसेप्शन पर करण मिलेगा। उससे मेरी बात करा देना। हमारी टीम वहां पहुंची और रिसेप्शन पर बैठे करण से एजेंट सचिन की बात कराई। सचिन ने कहा- हम अपना एक बंदा आपके साथ भेज देते हैं। लड़कियां यहीं पीछे फ्लैट पर होंगी। आप वहां जाकर देख लो। करण ने एक लड़के को हमारे साथ भेज दिया। लड़का हमें अंटस शॉपिंग मॉल के पास एक अपार्टमेंट के पीछे वाली रोड पर ले गया। यहां 3 मंजिला बिल्डिंग के बाहर ग्रेस थाई स्पा का बोर्ड लगा था। पहली मंजिल पर पहुंचते ही रिसेप्शन पर बैठी लड़की से बंदे ने कहा- इन्हीं लोगों को रशियन दिखानी है। यहां बैठी लड़की ने हमसे 2500 रुपए ऑनलाइन पेमेंट लिया। लड़का बोला- एक घंटे का 5000 रुपए, फुल सर्विस मिलेगी
कुछ देर बाद रिसेप्शन पर बैठी लड़की ने आवाज दी, जिस पर 3 लड़कियां सामने आईं। इनमें रशियन, अफ्रीकन और थाई गर्ल थीं। तीनों ने हमसे हेलो किया और अंदर चली गईं। हमने कहा कि हमें लड़कियों से बात करनी है। रिसेप्शन पर बैठी लड़की ने कहा- डायरेक्ट बात नहीं कर सकते। आप इस लड़के के जरिए बात कीजिए। इसके बाद लड़का हमें अंदर ले गया। यहां तीनों विदेशी लड़कियां अपने-अपने कैबिन में बैठी थीं। सर्विस के बारे में पूछने पर लड़के ने बताया- एक घंटे के 5 हजार रुपए देने होंगे। आपको फुल सर्विस मिलेगी। 3 साल से चल रहा धंधा, यहां पुलिस कभी नहीं आएगी
हमने रूम देखने की डिमांड की। लड़का हमें एक रूम में ले गया। वहां बेड और एसी लगा था। उसने बताया- ऐसे 3 रूम हैं। आपको जो पसंद हो, ले सकते हो। रिस्क और पुलिस रेड के बारे में पूछने पर लड़के ने बताया- यहां कोई रिस्क नहीं है। पुलिस नहीं आएगी। 3 साल से पॉश इलाके में स्पा चल रहा है, तो ऐसे ही थोड़ी चल रहा? आप बेफिक्र होकर इंजॉय कीजिए। यहां किसी बात की कोई टेंशन नहीं होगी। इसकी पूरी गारंटी है। अब जानिए, कस्टमर्स को कैसे फंसाते हैं?
हिडन कैमरे के साथ हमारी टीम ने एक व्यक्ति को LAVYA Thai Spa भेजा। ये गोमती नगर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास Experio Building के थर्ड फ्लोर पर है। हमें सूचना मिली थी कि यहां सामान्य मसाज के लिए आने वाले कस्टमर्स को एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर सेक्स के जाल में फंसाया जाता है। हमारी सूचना सही निकली। यहां पहुंचते ही रिसेप्शन पर बैठी युवती ने मसाज और एक्स्ट्रा सर्विस के रेट बताए। पहले मसाज के लिए 2000 रुपए ऑनलाइन लिए। इसके बाद बंद कमरे में थाई गर्ल आई। उसने थोड़ी देर मसाज किया, फिर एक्स्ट्रा सर्विस का ऑफर दिया। जब कस्टमर ने इनकार कर दिया तो खुद की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर चली गई और अफ्रीकन गर्ल को भेजा। आगे का मसाज उसने किया। उसने एक्स्ट्रा सर्विस के लिए बहुत ज्यादा दबाव बनाया। भारत कैसे आ रहीं फॉरेन गर्ल्स? मैनपॉवर एजेंसियां स्पा सेंटर तक पहुंचा रहीं
कुछ मैनपॉवर एजेंसियां जिस तरह से देश के लड़के-लड़कियों को विदेश में अच्छी सैलरी पर नौकरी देने का झांसा देकर विदेश भेजती हैं। ठीक वैसे ही कुछ एजेंसियां रशिया, अफ्रीका, थाईलैंड, तुर्किए, लेबनान, नेपाल की लड़कियों को क्लब, बार, डिस्को और स्पा सेंटर्स में अच्छी सैलरी का झांसा देकर भारत लाती हैं। यहां ज्यादा पैसों का लालच देकर देह व्यापार में लगा देती हैं। फिटनेस और डिटॉक्सिफिकेशन का हिस्सा है मसाज
सीनियर एडवोकेट रविशंकर पांडेय का कहना है- देश में स्पा और मसाज सेंटर को लीगल माना जाता हैं। इन सेवाओं को शरीर की फिटनेस और डिटॉक्सिफिकेशन का हिस्सा माना जाता है। यह अक्सर पारंपरिक आयुर्वेदिक प्रथाओं से जुड़ा होता है। हालांकि, ऐसे प्रतिष्ठानों के पास लाइसेंस होना चाहिए। स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। सख्ती करके किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से इन्हें बचाना चाहिए। प्रयागराज में पकड़ी गई थीं युगांडा की लड़कियां स्पा में अनैतिक काम करने वालों पर कार्रवाई करेंगे
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने कहा- स्पा सेंटर की लगातार चेकिंग की जाती है। अनैतिक काम करने वाले स्पा सेंटर पर कई बार कार्रवाई की भी जा चुकी है। इन पर विदेशी लड़कियों से अनैतिक काम कराया जा रहा है। ये फिलहाल संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है, तो गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा मिला, तो संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। ————————— भास्कर इन्वेस्टिगेशन की ये खबरें भी पढ़ें- बाप-दादा का नाम बदल डॉक्टर बने परिवार के 8 लोग:यूपी में फ्रीडम फाइटर के दत्तक बेटे-पोतों को आरक्षण, असली परिवार दुकान चला रहा गोरखपुर के एक ही परिवार के 8 सदस्य हैं। सभी पेशे से डॉक्टर हैं। सभी ने फ्रीडम फाइटर का आश्रित प्रमाणपत्र लगाकर MBBS में एडमिशन लिया। दरअसल, फ्रीडम फाइटर के असली, दत्तक बेटे-बेटी (गोद लिए) और उनके बच्चों (पोता, पोती, नाती, नातिन) को मेडिकल कॉलेजों में 2% आरक्षण मिलता है। इसलिए लोग गोदनामा और फ्रीडम फाइटर के आश्रित होने का प्रमाणपत्र बनवा लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर महिलाएं कागजों पर ‘नेता’, कुर्सी पर पति का कब्जा:भास्कर टीम मिलने पहुंची तो पति बोले- हम ही सबकुछ संवैधानिक पदों पर महिलाओं को आरक्षण देने के बाद महिलाएं कितनी एक्टिव हुई हैं? क्या ये अपने क्षेत्र का काम खुद संभाल रही हैं? इन सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने कुशीनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर में 10 दिन तक इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़ें पूरी खबर आपकी पूजा में केमिकल वाला नकली चंदन:यूपी में खिन्नी की लकड़ी पर परफ्यूम; ऐसे 100 कारखाने, कैमरे में देखिए ठगी ये लकड़ी होती है… खिन्नी की, इसमें कोई महक नहीं होती। इसमें कंपाउंड (केमिकल मिक्सचर) मिलाया जाता है चंदन का… फिर यह महकती है चंदन जैसी। जब जलइयो चंदन-सी खुशबू होगी। अगर इसमें असली चंदन की लकड़ियां मिला दें, तो पहचानना मुश्किल हो जाता है। हम ही लोग पहचान पाते हैं। ये हैं यूपी के चंदन के बड़े कारोबारी, लेकिन ये चंदन होता नकली है। ये खिन्नी की लकड़ी पर चंदन की खुशबू वाले परफ्यूम का स्प्रे करके ऐसा नकली चंदन बनाते हैं कि आम लोग पकड़ ही नहीं पाते। पढ़ें पूरी खबर

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/yn9R3JM