यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:कोचिंग में विस्फोट; इकरा बोलीं- हम चोर नहीं; पत्नी भागी तो यमुना में कूदा; मां की विदाई पर रोईं लड़कियां
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बरेली से है। यहां बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी के मैरिज हॉल को बुलडोजर से ढहा दिया गया। वहीं, शामली में पत्नी 5वीं बार प्रेमी के साथ भागी, तो दुखी पति 4 बच्चों को लेकर यमुना में कूद गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- सपा सांसद पुलिस को चकमा देकर बरेली पहुंचे, बर्क के सामने खड़े हो गए इंस्पेक्टर बरेली में पीड़ितों से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिधिमंडल को जाने नहीं दिया गया। हालांकि, सांसद नीरज मौर्य पुलिस को चकमा देकर सर्किट हाउस पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कहा- तौकीर रजा भाजपा के एजेंट हैं। सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन और मोहिबुल्लाह नदवी को गाजियाबाद बॉर्डर से लौटा दिया गया। इकरा ने कहा- हम कोई चोर उचक्के नहीं हैं, जो रोका जा रहा। संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क जब बरेली के लिए निकले, तो इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक उनके सामने खड़े हो गए। पूरी खबर पढ़ें 2- बरेली में तौकीर के करीबी की 5 करोड़ की बिल्डिंग ढहाई
बरेली बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा और उसके करीबियों पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। शनिवार को डॉ. नफीस के 5 करोड़ के मैरिज हॉल को ढहाया गया। इससे पहले प्रशासन ने सैलानी मार्केट की 200 दुकानों को तोड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें 3- काशी में एम्बुलेंस आधी डूबी, BHU में पानी भरा, मरीजों को गोद में उठाया यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ, गोरखपुर समेत 20 शहरों में लगातार बारिश हुई। वाराणसी में हालत सबसे ज्यादा खराब है। 125 साल में अक्टूबर के महीने में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इतनी तेज बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। बीएचयू अस्पताल परिसर में पानी भर गया। एम्बुलेंस इमरजेंसी वार्ड तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मरीजों को गोद में उठाकर वार्ड तक पहुंचाया गया। पूरी खबर पढ़ें 4- शामली में पत्नी भागी तो 4 बच्चों संग यमुना में कूदा पति
शामली में पत्नी प्रेमी के साथ भागी तो पति ने 4 बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसने पहले 3 बच्चों को फेंका, फिर एक को लेकर खुद कूद गया। इससे पहले उसने रोते हुए वीडियो बनाकर बहन को भेजे। इसमें पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया। कहा- दोनों ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी थी। पूरी खबर पढ़ें 5- फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में विस्फोट, 2 की मौत, छत उड़ गई यूपी के फर्रुखाबाद की एक लाइब्रेरी में शनिवार को विस्फोट हो गया। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 5 छात्र घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट इतना भयानक था कि 1 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। शवों के चीथड़े उड़ गए। चारों तरफ खून फैल गया। कुछ छात्रों के शरीर के मांस के लोथड़े दूर जाकर गिरे। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- संभल मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन रोकने से हाईकोर्ट का इनकार
संभल में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। शनिवार को हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को ध्वस्तीकरण के आदेश पर स्टे लेने के लिए निचली अदालत में अपील करने की बात कही है। प्रशासन का दावा है कि मस्जिद तालाब की जमीन पर बनी थी। पूरी खबर पढ़ें 7- आगरा के व्यापारी से छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ की लूट
आगरा के सर्राफा कारोबारी राहुल गोयल से छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ की लूट हुई। बदमाश व्यापारी को गन पॉइंट पर लेकर 86 किलो चांदी लूटकर भाग गए। साथ ही वारदात के बाद फ्लैट में लगे CCTV की DVR भी ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से कारोबारी और जेवरों के बारे में जानते थे। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी से नेपाल पटाखा तस्करी करा रहे चौकी इंचार्ज यूपी के नेपाल बॉर्डर पर पुलिसवाले पटाखों की तस्करी करा रहे हैं। खुनुवां-नेपाल बॉर्डर के चौकी इंचार्ज सुधीर त्रिपाठी कमरे में बैठकर तस्करी की डील कर रहे हैं। बॉर्डर से एक गाड़ी निकालने के 200 रुपए वसूलते हैं। इनके पास एक डायरी है, इसमें तस्करी करने वालों का नाम-पता और हिसाब-किताब लिखते हैं। इसका खुलासा दैनिक भास्कर की स्टिंग में हुआ। पूरी खबर पढ़ें 9- गाजियाबाद में मॉर्निंग वॉक कर रहीं 3 महिलाओं को कार ने कुचला
गाजियाबाद में शनिवार सुबह कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहीं तीन महिलाओं को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिलाएं उछलकर कुछ दूर गिरीं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य व्यक्ति कार की चपेट में आने से घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 10- प्रेमानंद महाराज ने अनिश्चितकाल तक पदयात्रा रोकी, हजारों भक्त मायूस होकर लौटे
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी रात की पदयात्रा रोक दी है। शुक्रवार रात हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। केली कुंज आश्रम की तरफ से सूचना दी गई है कि महाराज जी के स्वास्थ्य को देखते हुए पदयात्रा अनिश्चितकाल तक बंद रहेगी। पूरी खबर पढ़ें.. 11- ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में गार्डों ने महिला को पीटा ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में शुक्रवार देर रात जमकर ड्रामा हुआ। गार्डों और एक रेजिडेंट के बीच जमकर मारपीट हुई। रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर हुआ विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। गार्ड्स ने बीच बचाव करने आई एक महिला के साथ भी बदसलूकी की। पूरी खबर पढ़ें… 12- मेरठ में हत्या का VIDEO बनाने वाला बोला- मैंने नहीं, मेरे दोस्त ने कत्ल किया
मेरठ में आदिल नाम के युवक को गोली मारने का लाइव VIDEO सामने के बाद पुलिस ने आरोपी जुलकमर का एनकाउंटर कर दिया। उसके दोनों पैरों में गोली मारी। जुलकमर ने बताया- हत्या मैंने नहीं, बल्कि हमजा ने की। बाद में गोली मारते मेरा वीडियो शूट किया। हमजा ने मुझे आरोपी साबित करने के लिए वायरल कर दिया। हमजा अभी फरार है। पूरी खबर पढ़ें… 13- गोंडा में मां दुर्गा की विदाई, फूट-फूटकर रोईं महिलाएं-लड़कियां गोंडा में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिलाएं और लड़कियां फूट-फूटकर रोईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि विदाई के दौरान मूर्तियों को पंडाल के स्टेज से उतारा जाने लगा तो जयकारों के बीच ही लड़कियों रोने लगीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज पर महिलाएं गीत भी गाती रहीं और एक दूसरे को चुप कराकर आंसू पोंछती नजर आईं। मामला करनैलगंज के कैलाश बाग का है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- रवि किशन बोले- एक सेकेंड में खोपड़ी फूटती, भोजपुरिया अंदाज में समझाया गोरखपुर सांसद रवि किशन का भोजपुरा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने लोगों को हेलमेट पहनाकर चेतावनी दी। कहा- एक सेकेंड में खोपड़ी फूटती है, आदमी निकल जाता है। कपारे से आदमी मरता है। कपार फूटा, मर गया। तब काहे बिना हेलमेट के चलते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें.. 15- कल अयोध्या में राज्यपाल रहेंगी, यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को मेडल देंगी
अयोध्या में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में रविवार को यानी 5 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह है। इसमें राज्यपाल शामिल होंगी। वह मेधावी छात्रों को मेडल देंगी। समारोह में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर (दक्षिण अमेरिका) के डायरेक्टर जनरल डॉ. साइमन हैक भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/e4k5EDc
Leave a Reply