मौलवी ने 14 साल की लड़की से किया रेप:सहारनपुर में मस्जिद में किया गंदा काम, 6 महीने की प्रेग्नेंट हुई
सहारनपुर में 14 साल की लड़की से मस्जिद के मौलवी ने रेप किया। लड़की उसके पास पढ़ने जाती थी। मौलवी धमकी देकर उसके साथ जबरन रेप करता था। लड़की को जब उल्टी और पेट दर्द हुआ, तो घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने टेस्ट के बाद बताया कि लड़की 6 महीने की प्रेग्नेंट है। इसके बाद घरवालों ने जब बेटी से पूछा, तो उसने आपबीती बताई। लड़की ने बताया- मौलवी कभी मस्जिद तो कभी घर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करता था। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसलिए वह डर गई। उसने घरवालों से यह बात नहीं बताई। लड़की की बात सुनकर घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे और मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला लड़की बोली- पहले दिन से गलत नजर से देखता था
थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने बताया कि वह 14 साल की है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पिता ने अप्रैल में उसे एक मस्जिद में मौलवी अनीस के पास पढ़ने के लिए भेजा था। अनीस उसे पहले दिन से गलत नजर से देखता था। कभी मस्जिद में तो कभी घर ले जाकर रेप करता था। 6 महीने तक उसने रेप किया। विरोध करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। उसने मौलवी के भाई अनस को भी ये बात बताई थी। लेकिन, उसने भी धमकी देकर चुप करा दिया। वह कहता था कि जैसा चल रहा है, वैसा चलने दो। वरना पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। उसने डर की वजह से घरवालों से ये बात छिपाए रखी। एक दिन उसे पेट में तेज दर्द हुआ। घरवाले उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि वह प्रेग्नेंट है। उसके पेट में 6 महीने का बच्चा है। परिजन बोले- घटना के बाद से लड़की डर गई है
मां ने जब उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद 26 सितंबर को पिता उसे लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे। लड़की ने पुलिस को पूरी बात बताई। घरवालों के मुताबिक, लड़की घटना के बाद से काफी डरी हुई है। वह न तो ठीक से खा-पी रही है और न ही किसी से बात कर रही है। उसका पढ़ाई में भी अब मन नहीं लग रहा। बात करने पर वह रोने लगती है। उसे काफी समझाया, लेकिन अभी भी उदास है। मौलवी घर छोड़कर भागा
घरवालों ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से मौलवी अनीस घर छोड़कर भाग गया है। मस्जिद भी नहीं गया। पुलिस उससे पूछताछ करने मस्जिद गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके भाई भी फरार हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से मोहल्ले के लोगों में काफी गुस्सा है। वे आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 26 सितंबर को एक लड़की को लेकर उसके परिजन सदर बाजार थाने आए थे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर मस्जिद के मौलवी के खिलाफ बेटी से रेप करने करने का आरोप लगाया है। मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल भी कराया गया है। उसके 6 महीने की प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई है। अभी आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… रायबरेली के जज की बेटी समेत 5 दोस्तों की मौत:यूपी की थार का हरियाणा में एक्सीडेंट, 100 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई यूपी के अलीगढ़ की थार का हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार कार 100 की स्पीड में डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय गाड़ी में छह लोग सवार थे। इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/s5F9HW0
Leave a Reply