मेरठ में महिला से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर:SSP से महिला ने की थी शिकायत, सीओ का हमराह है सिपाही
मेरठ में सीओ दौराला के हमराह सिपाही विवेक चौधरी को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही विवेक पर महिला ने शादी का ढांसा देकर दुष्कर्म करने का अरोप लगाया है। दो दिन पहले एक महिला एसएसपी दफ्तर शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने एसएसपी को सिपाही विवेक के खिलाफ शिकायत की थी। महिला ने एसएसपी को कुछ सुबूत भी दिखाए थे। आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब शादी से इंकार कर रहा है। सिपाही ने अपना तबादला कंकरखेड़ा थाने करा लिया और सीओ दौराला का हमराह बन गया। पहले अफेयर में फंसाया फिर छोड़ा
महिला का आरोप है कि सिपाही ने उसे पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस तरह उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। बाद में उससे दुष्कर्म किया और छोड़ दिया। अब इस मामले में सोमवार को पीड़िता और सिपाही दोनों के बयान दर्ज होंगे। शादी और नौकरी लगवाने का दिया झांसा पूरा मामला अगस्त 2024 का है जब सिपाही विवेक चौधरी ब्रहमपुरी थाने में तैनात था। उस वक्त महिला का भाई किसी काम से थाना आया। तब सिपाही ने महिला का फोन नंबर लिया और बातचीत करने लगा। पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद सिपाही ने उसे नौकरी लगवाने का लालच दिया। 14 सितंबर को उसने महलिा को फोन कर सदर थानाक्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर बुलाया। उसी दिन उसने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। हरियाणा के गैंगस्टर से हत्या कराने की धमकी दी
जब महिला ने कहा कि वो इसकी शिकायत करेगी तो सिपाही ने कहा कि वो उससे शादी करेगा। लेकिन इसके बाद सिपाही ने अपना ट्रांसफर कंकरखेड़ा में करा लिया। उससे शादी से इंकार कर दिया। महिला ने सिपाही के भाई पर हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर से हत्या कराने की धमकी का भी आरोप लगाया है। सीओ ब्रहमपुरी कर रही जांच
एसएसपी ने महिला की शिकायत के आधार पर फिलहाल सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। जांच सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना को दी है। क्योंकि जब यह घटना हुई तो सिपाही विवेक कुमार ब्रहमपुरी थाने में तैनात था। इन दिनों वो सीओ दौराला का हमराह है। सोमवार को होंगे दोनों के बयान
सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि पहले भी इस प्रकरण की दो बार जांच हो चुकी है। तब दोनों बार महिला ने लिखकर दिया कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। सिपाही की तरफ से अपने पक्ष में एक ऑडियो भी दिया गया है। अब मामले की विस्तार से जांच की जाएगी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/8Wk9LYV
Leave a Reply