मेरठ के विनोद की फिल्म गोदान देगी गौसंरक्षण का संदेश:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च; जल्द मूवी होगी रिलीज
मेरठ के समाजसेवी और फिल्म निर्माता विनोद कुमार चौधरी की फिल्म गोदान गौ-संरक्षण का बड़ा संदेश देगी। विनोद चौधरी गोदान नामक फिल्म बना रहे हैं। मूवी के पोस्टर को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में सीएम रेखा गुप्ता और मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने लॉन्च किया है। मूवी में मनोज जोशी और उपासना सिंह की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म गाय की महिमा पर बनाई जा रही है। गाय के महत्व को दर्शाया
भारतीय संस्कृति और आस्था में गाय का विशेष महत्व रहा है और अब इसी भावनात्मक धारा को परदे पर गोदान फिल्म में उतारा जा रहा है। फिल्म का निर्माण मेरठ के विनोद कुमार चौधरी और निर्देशन अमित प्रजापति कर रहे हैं। दीनदयाल गोशाला समिति मथुरा की प्रस्तुति में इस फिल्म का प्रोडक्शन कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन LLP ने किया है। बाबा सत्यनारायण मौर्य भी आएंगे नजर
गोदान की कहानी एक नायक और उसकी बछिया की भावनात्मक कहानी है। इसमें गाय के धार्मिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व बताए हैं। फिल्म में साहिल आनंद, सहर्ष शुक्ला, बाबा सत्यनारायण मौर्य भी नजर आएंगे। मूवी जल्दी रिलीज की जाएगी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0HLIrPT
Leave a Reply