मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई:अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, बोले- नेताजी का पूरा जीवन वंचित वर्ग को समर्पित

समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अमेठी के गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पद्मभूषण से सम्मानित एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। एडवोकेट राजेश मिश्रा (सपा प्रवक्ता) ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीब, किसान और नौजवान के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने सत्ता को जनसेवा का माध्यम बनाया, और आज भी उनकी विचारधारा हर समाजवादी कार्यकर्ता के दिल में जीवित है। शिव प्रताप यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की सोच और नीति ने समाज के हर वर्ग को सुरक्षा और सम्मान दिया। उनके नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन ने असंख्य लोगों के जीवन में बदलाव लाया। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर महामंत्री अरशद अहमद, बी.आर.सी. लइक अहमद, अजय तिवारी, सूबेदार यादव, ध्रुव राजपाल, हंसराज यादव, चंद्रशेखर यादव, बृजेश पटेल, विपिन यादव, बृजेश यादव, मुकेश विश्वकर्मा, बहरैची गुप्ता, तुफैल खान, विजय पासी, प्रिंस वर्मा, सालिया बानो, सी.पी. यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mvcSaMK