मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता के 4 हत्यारोपियों का एनकाउंटर:पिता ने कहा था-SSP साहब पर विश्वास है, मेरे इकलौते बेटे के कातिलों को सजा मिलेगी

मुरादाबाद पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर की हत्या में वांटेड चल रहे 4 आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को पैर में पुलिस की गोली लगी है। शोभित ठाकुर की हत्या को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश था। घटना के बाद आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कटघर थाने का घेराव करके नारेबाजी भी की थी। इकलौते बेटे की हत्या के बाद शोभित ठाकुर के पिता घनश्याम ठाकुर ने दैनिक भास्कर से कहा था कि, उनके बेटे के कातिल आजाद घूम रहे हैं। वो पहले पुलिस पर भी फायरिंग कर चुके हैं। शोभित के पिता ने कहा था कि, उन्हें बाकी किसी पुलिस अधिकारी की बात पर यकीन नहीं है। हां, एसएसपी साहब ने बेटे के कातिलों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है, उनकी बात पर जरूर विश्वास है। हत्यारोपियों के एनकाउंटर के बाद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि, SSP साहब ने जो कहा वो कर दिखाया। पुलिस की कार्रवाई से वो संतुष्ट हैं। घनश्याम ठाकुर ने कहा कि, वो चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा मिले। ।ौते इकला शोभित ठाकुर हत्याकांड में फरार चल रहे दो और आरोपियों रोहित और अविनाश जोशी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की टांग में गोली लगी है। 18 वर्षीय बजरंगदल कार्यकर्ता के मर्डर के दो आरोपियों को पुलिस ने सुबह तड़के 4 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/K0SeT7k