मानसी बनी एक दिन की DM, नैंसी BSA:महिमा को डायट प्राचार्य की कमान, छात्राओं को बनाया को एक दिन का अफसर

गोंडा में मिशन शक्ति के 5वें चरण के तहत स्कूली छात्राओं को विभिन्न प्रशासनिक पदों की एक दिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज कस्तूरबा गांधी विद्यालय झंझरी की कक्षा 8 की छात्रा मानसी प्रजापति को जिला अधिकारी बनाया गया। मानसी ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया है। मानसी ने कहा कि वह एक दिन की डीएम बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने भविष्य में मेहनत से पढ़कर डीएम बनने और जिले के लिए अच्छा कार्य करने का संकल्प लिया।इसी विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा नैंसी पांडे को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया। नैंसी ने बीएसए कार्यालय में अतुल कुमार तिवारी के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महिमा किशन को एक दिन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य बनाया गया। महिमा ने कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएलएड 2024 की कक्षाओं का निरीक्षण कर प्रवक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर