महिला आयोग की सदस्य ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया:आजमगढ़ में किया गर्भवती महिलाओं से संवाद, योजनाओं के बारे में जागरूक किया
आजमगढ़ के रानी की सराय में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के पोषण पंचायत कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या शामिल हुईं। विकास खण्ड रानी की सराय में दीप प्रज्ज्वलन किया। बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया। इसके बाद 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 5 बच्चों का अन्नप्रशान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभार्थियों (3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों, उनके उपस्थित अभिभावकों, गर्भवती महिलाओं) के साथ संवाद किया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के लाभार्थियों से भी वार्ता की गई। इसके साथ ही मुख्य रूप से पोषण पंचायत के अन्तर्गत मिलेट्स एवं स्थानीय पोषणयुक्त शाक-सब्जियों का अधिकाधिक प्रयोग किये जाने पर बल दिया गया। उपस्थित जन समुदाय से भी चर्चा करते हुए प्राप्त फीडबैक के आधार पर राष्ट्रीय पोषण माह में आयोजित की जा रही गतिविधियों को सराहा गया। विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि इस जन-आन्दोलन कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता बढ़ाये जाने हेतु कार्य करें। महिलाओं को किया गया जागरूक प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक भी किया गया और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। वन स्टाफ सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन पति की मौत के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply